भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के सांसदों के साथ सहभोज एवं संवाद कर विकास व संगठनात्मक विषयों पर की वन-टू-वन चर्चा

0
Spread the love

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के सांसदों के साथ सहभोज एवं संवाद कर विकास व संगठनात्मक विषयों पर की वन-टू-वन चर्चा*

———————————————————–

*- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा*

*- भाजपा की डबल इंजन वाली मोदी-मोहन सरकार से होगा प्रदेश का सर्वांगीण विकास*

*- मध्‍यप्रदेश के विकास को और अधिक सशक्त बना रहे सांसदगण*

*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*

भोपाल/नई दिल्ली, 05/02/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके के आवास पर मध्यप्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ सहभोज एवं संवाद कर प्रदेश के विकास एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से वन टू वन चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। भाजपा की डबल इंजन वाली मोदी-मोहन सरकार से मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। प्रदेश के विकास में सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश के विकास के लिए केन्द्र सरकार पूरी तरह समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आधार मानकर प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को फायदा मिल रहा है। सहभोज एवं संवाद में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, श्री जॉर्ज कुरियन, डॉ. एल. मुरुगन, श्री दुर्गादास उइके, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद श्री गणेश सिंह, श्री भारत सिंह कुशवाह, श्रीमती संध्या राय, श्रीमती लता वानखेड़े, श्री राहुल लोधी, श्री जनार्दन मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमाद्री सिंह, श्री आशीष दुबे, श्रीमती भारती पारधी, श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री आलोक शर्मा, श्री महेन्द्र सोलंकी, श्री अनिल फिरोजिया, श्री सुधीर गुप्ता, श्रीमती अनिता चौहान, श्री शंकर लालवानी, श्री गजेन्द्र पटेल, श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, सुश्री कविता पाटीदार, श्री सुमेर सिंह सोलंकी, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, श्री उमेश नाथ महाराज, श्री बंशीलाल गुर्जर एवं श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित रहीं।

*केंद्र व राज्य सरकारों के बेहतर समन्वय और सहयोग से विकास कार्यों को मिलेगी और अधिक गति*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हर वर्गों को व्यापक और प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग से इन विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सांसदगण विकास के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी महती भूमिका निभा रहे, साथ ही विकास को और सशक्त कर रहे हैं। सांसदगण पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती देने के साथ भाजपा को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम रोल निभायेंगे।

*सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सांसदों की भूमिका अहम*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य के सहयोग से चल रही विकास परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे मध्यप्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान श्री खण्डेलवाल ने केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश से जुड़े विषयों और विकास आवश्यकताओं के समाधान हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग करते रहें, ताकि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेज़ी, पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ पहुँच सके। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए हर स्तर पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करती रहेगी।

 

*(आशीष उषा अग्रवाल)*

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481