शिवराज के रोज पौधारोपण के संकल्प को 3 साल पूरे: भोपाल के पर्यावरण सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री बोले-पौधे लगाना अब जन आंदोलन बनता जा रहा है

0
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोज पौधारोपण करने के संकल्प को मंगलवार को तीन साल पूरे हो गए। इस अवसर पर भोपाल के रवींद्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में 108 पौधे रोपे। शिवराज सिंह चौहान के साथ भास्कर समूह के एमडी सुधीर अग्रवाल ने भी स्मार्ट पार्क में पौधरोपण किया।

19 फरवरी 2021 को शिवराज ने लिया था संकल्प

नर्मदा जयंती के दिन 3 साल पहले 19 फरवरी 2021 को शिवराज सिंह चौहान ने पौध रोपण का संकल्प लिया था। पूर्व सीएम ने 1195 दिन में 3238 पौधे लगाए। अंकुर अभियान के तहत लाखों लोगों ने पौध रोपण किया।

स्मार्ट सिटी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भास्कर समूह के एमडी सुधीर अग्रवाल ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।
स्मार्ट सिटी कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भास्कर समूह के एमडी सुधीर अग्रवाल ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मन आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है। पेड़ लगाना मतलब धरती को बचाने का प्रयत्न करना है और जीवन लगाना है। तीन साल पहले लगाए पौधे आज बड़े हो गए हैं। पौधे लगाना अब आंदोलन बन गया है। यहां राष्ट्रपति से लेकर जन सामान्य तक ने पौधे लगाए हैं। यह अभियान अब जन आंदोलन बनता जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधे लगाए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पेड़ लगाना मतलब धरती को बचाने का प्रयत्न करना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधे लगाए। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- पेड़ लगाना मतलब धरती को बचाने का प्रयत्न करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कम से कम जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, बेटा-बेटी के जन्मदिन या माता-पिता की पुण्य स्मृति पर पेड़ लगाएं। हर विशेष अवसर पर पेड़ लगाना चाहिए। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रमुख कमलेश दाजी, पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी, पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित कई नेता मौजूद रहे।

भोपाल के रवींद्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोज पौधे लगाने के तीन साल पूरे होने पर बटुकों ने स्वस्ति वाचन किया।
भोपाल के रवींद्र भवन में पर्यावरण सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोज पौधे लगाने के तीन साल पूरे होने पर बटुकों ने स्वस्ति वाचन किया।

16 से अधिक राज्यों में लगाए हैं 50 से अधिक पौधे
मध्यप्रदेश के अलावा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, त्रिपुरा, कर्नाटक, पांडूचेरी, उड़ीसा, गोवा, गुजरात, केरल में भी पौधरोपण किया। देश की प्रमुख हस्तियों के साथ भी पौध रोपण किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई राष्ट्रों के राष्ट्रपतियों के साथ में पौधे लगाए हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं इंवेस्टर्स मीट के दौरान अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी पौधे लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481