तीसरे चरण के लिए दूसरे दिन 15 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र

0
Spread the love

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से जारी है। तीसरे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के दूसरे दिन सोमवार को 15 अभ्यर्थियों ने 19 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये। गत 12 अप्रैल से अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है कि 15 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 ग्वालियर में 4 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 सागर में 2 अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक क्रमांक-18 विदिशा में 1 अभ्यर्थियों द्वारा 1 नाम निर्देशन-पत्र, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 भोपाल में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 4 नाम निर्देशन-पत्र एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 राजगढ़ में 5 अभ्यर्थियों द्वारा 6 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। शेष लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 मुरैना, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 भिण्ड (अजा) एवं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 गुना में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 29 बैतूल के लिये केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आज कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481