यहां हम आपको बता रहे हैं कि शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट आपको मिलेगा।
सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं
इन इलाकों में बिजली कटौती
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिट्टन मार्केट, ई-5, समरधा, इंडस पार्क, मुस्कान परिसर, शॉपिंग सेंटर, आईटी पार्क, संतोषी विहार एवं आसपास।
सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक चिनार कॉलोनी, पृथ्वी कोर्टयार्ड, लिबर्टी कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
मैसूर, सहरसा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रानी कमलापति-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 24 जून तक (प्रत्येक सोमवार) को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 4.30 बजे रवाना होगी।
सहरसा-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल से 25 जून तक (प्रत्येक मंगलवार) को सहरसा स्टेशन से शाम 6.30 बजे प्रस्थान करेगी।
रानी कमलापति-मैसूर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 18 अप्रैल से 25 जुलाई तक (प्रत्येक गुरुवार) को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी।
मैसूर-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 27 जुलाई तक (प्रत्येक शनिवार) को मैसूर स्टेशन से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस डायवर्ट रूट पर चलेगी
गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 26 अप्रैल को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-रींगस-सीकर-चुरू-रतनगढ़ जंक्शन-डेगाना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 27 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-रतनगढ़ जंक्शन-चुरू-सीकर-रींगस-जयपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
28 अप्रैल बंद रहेगी यहां की सड़क
भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत हबीबगंज नाका पर गर्डर लॉचिंग हो रहा है।
आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य के दौरान हबीबगंज नाका से RRL तिराहा तक रोड अगले एक महीने तक बंद कर दिया गया है।
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
नृत्य आंगन राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव
कलांधिका नृत्य नाट्य संस्था समिति 9वां नृत्य आंगन राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव शहीद भवन में आयोजित किया जा रहा है।
शाम 6.30 बजे नृत्य की प्रस्तुति होगी। एंट्री निशुल्क है।
ट्राइबल एग्जीबिशन
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में इस बार गोंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ति परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
गोंड चित्रकार संदीप्ति परस्ते का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल डिंडौरी जिले के रसौई ग्राम में वर्ष 1992 में हुआ है।
यह प्रदर्शनी 30 अप्रैल तक चलेगी।
कैंपस
मैनिट
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में नई भर्ती हुए फैकल्टी का इंडक्शन प्रोग्राम होगा।
इंडक्शन प्रोग्राम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
यह 13 और 20 अप्रैल को आयोजित होगा। इस मौके पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट फैकल्टी से मिलेंगे।
सभी नए नियुक्त संकाय सदस्यों को इस प्रोग्राम में हिस्सा लेना अनिवार्य किया गया है।
आईएफएस के इंटरव्यू 1 मई तक
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है।
1 मई तक आयोग करीब 362 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेगा।
इंटरव्यू की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
केवी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की 15 अप्रैल तक
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 का टाइम टेवल जारी किया। जिसमें कक्षा-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 की शाम 5 बजे तक की जा सकेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जिपमैट) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल शाम 5 बजे तक हैं।