भोपाल के युवकों ने दिल्ली में की साइबर ठगी:5 आरोपी गिरफ्तार, 41 सिम कार्ड, चार फोन और 18 बैंक पासबुक बरामद

0
Spread the love

राजधानी भोपाल के 5 युवकों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दिल्ली के व्यक्ति को कॉल कर उसके बेटे को रेप केस में हिरासत में लिए जाने की धमकी दी। गिरफ्तारी का डर दिखाकर लड़के के पिता से 70 हजार रुपए की ऑन लाइन वसूली की। आरोपियों के कब्जे से 41 सिम कार्ड, चार फोन और 18 बैंक पासबुक बरामद की हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रोहिणी सेक्टर-4 निवासी दीपक कुमार ने 7 मार्च को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उन्हें अजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका बेटा दुष्कर्म के मामले में पुलिस हिरासत में है। उसने 70 हजार रुपये देने पर बच्चे को छोड़ने की बात कही और रुपये नहीं देने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी।

आरोपियों ने बेटे से बात भी करा दी

दीपक ने बेटे से बात कराने को कहा तो ठगों ने उसकी किसी शख्स से रुंधी सी आवाज में बात भी कराई। इस पर पीड़ित ने 70 हजार रुपये बताए हुए बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद उन्होंने बेटे को फोन किया तो पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया गया।

बैंक खातों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस ने बैंक खातों की जांच शुरू कर गुरुवार को भोपाल से विश्वजीत गिरी को दबोचा। उसकी निशानदेही पर सुधीर पाल, रवि, कुजीलाल और माया सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी गिरोह के सदस्यों को सिम कार्ड और बैंक खाते मुहैया कराते थे। फिलहाल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481