भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

0
Spread the love

 

*जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, वो आ रहे भाजपा के साथ*

*मैदान छोड़कर भाग रहे विपक्षी, अस्तित्व खो रही कांग्रेस*

*हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने भाजपा बना रही न्यू ज्वाइनिंग का इतिहास*

*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*

छतरपुर, 11/04/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें हर बूथ पर 370 नए वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए हमने पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को यह संकल्प लिया था कि हर बूथ पर नए लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। इनमें राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के प्रबुद्धजन, खिलाड़ी, कलाकार, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और आम नागरिक भी शामिल होंगे। मुझे मीडिया के मित्रों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से हम सिर्फ 6 अप्रेल को ही, एक दिन में प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर 4,83000 लोगों को पार्टी से जोड़ने में सफल रहे हैं। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए पार्टी न्यू ज्वाइनिंग का इतिहास बना रही है। लोग यह कह कर भाजपा से जुड़ रहे हैं कि देश को विकसित भारत और विश्वगुरु बनाने के इस अभियान में हम भी मोदी जी के साथ आना चाहते हैं। हर बूथ पर, गांव-गांव में, ऐसे लोग जो देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, भाजपा के साथ आ रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

*जनता मोदी जी के साथ, भाग रहा विपक्ष*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज कटनी के बरही में देश के गृह मंत्री अमित शाह जी की सभा थी। वहां जैसी भीड़ उमड़ी है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है और जनता उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित होकर खड़ी है। दूसरी तरफ विपक्ष के हालात यह हैं कि विपक्षी दल भगवान राम और महाराजा छत्रसाल की इस भूमि से मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। इंडी गठबंधन बिखर रहा है और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता चुनाव मैदान में है और भारतीय जनता पार्टी हर बूथ पर चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 29 सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।

*मोदी सरकार ने किए हर वर्ग के लिए काम*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मानते हैं कि देश में सिर्फ चार जातिया हैं-युवा, महिला, गरीब और किसान। मोदी सरकार इन सभी वर्गों के लिए काम कर रही है और ये सभी वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि महिला आधारित विकास की अवधारणा देश में महिलाओं का सशक्तीकरण कर रही है। भाजपा की सरकार हर गरीब का जीवन बदलने का काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि देश में 25 करोड़ और मध्यप्रदेश में करीब 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आने में सफल रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं की ताकत के साथ काम करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव में विजय का इतिहास बनाया है और हम लोकसभा चुनाव में भी उसी माइक्रो प्लानिंग के साथ काम कर रहे हैं।

*400 कमल में से एक कमल छिंदवाड़ा होगा*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा में इस बार कांग्रेस और कमलनाथ की जमीन खिसक गई है। मैंने बहुत पहले कहा था कि कमलनाथ गरीबों, आदिवासी भाईयों का खून चूस-चूसकर उद्योगपति बने हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा को दिया क्या है, परिवारवाद के अलावा। पहले कमलनाथ आए, फिर उनकी पत्नी आईं, फिर कमलनाथ, फिर उनका बेटा। इसलिए भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने यह तय किया है कि इस बार पूरे देश से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जो 400 कमल भेंट किए जाएंगे, उनमें से एक छिंदवाड़ा सांसद भी होगा। हम प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

*छतरपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता चन्द्रशेखर तिवारी ने भाजपा की सदस्यता*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष छतरपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता चन्द्रशेखर तिवारी सहित 15 जनपद सदस्य एवं सरपंचों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

*ये रहे मौजूद*

पत्रकार वार्ता के दौरान मंच पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्रीमती ललिता यादव, जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रभान सिंह गौतम, विधायक श्री राजेश शुक्ला, श्री अरविन्द पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया, श्री करूणेन्द्र प्रताप सिंह, श्री उमेश शुक्ला, श्री पुष्पेन्द्रनाथ पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

(आशीष अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481