पत्र सूचना कार्यालय भारत सरकार भोपाल

0
Spread the love


भोपाल
भोपाल- 14.02.2024

स्वाधीनता सेनानी श्री विचित्र कुमार सिन्हा पर डाक विभाग ने विशेष आवरण जारी किया

भोपाल I प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मूर्धन्य पत्रकार,कवि, लेखक एवं समाजवादी विचारक श्री विचित्र कुमार सिन्हा जी की 100वीं जयंती पर भारतीय डाक विभाग द्वारा आज विशेष आवरण जारी किया गया |
श्री ब्रजेश कुमार,मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, म प्र परिमंडल, भोपाल के मुख्य आतिथ्य में और श्री सतीश कुमार महाप्रबंधक, वित्त डाक लेखा , भोपाल तथा
श्री महेश सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के सक्सेना सचिव श्री विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समारोह समिति की गरिमामय उपस्थिति में म प्र डाक परिमंडल, भोपाल के डॉ शंकर दयाल शर्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह विशेष आवरण जारी किया गया |
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री ब्रजेश कुमार, ने कहा कि श्री विचित्र कुमार सिन्हा भविष्य के दूरदृष्टा थे | उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का जो रूप आज है उसमे इनका भी योगदान है| उन्होंने श्री विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति को आश्वत किया कि श्री विचित्र कुमार सिन्हा पर डाक टिकट के लिए यदि श्री विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति प्रस्ताव रखती है तो उसे आगे ले जाने में मैं विशेष सहयोग करूंग |
इस अवसर पर श्री सतीश कुमार महाप्रबंधक, वित्त डाक लेखा , भोपाल ने कहा कि ने कहा कि क्षेत्रों में हुए स्वाधीनता संग्राम की जानकारी इस तरह के आयोजनों से मिलती है | उदघाटन सम्बोधन में श्री सागर एन साहा ने कार्यक्रम की विशिष्ट जानकारी दी | कार्यक्रम में श्री विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति के श्री महेश सक्सेना एवं श्री विलक्षण सक्सेना ने श्री विचित्र कुमार सिन्हा के कई संस्मरण भी सुनाये | कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि समिति के सदस्य,परिजन और विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481