भोपाल में एक-दूसरे पर टूट पड़े 2 परिवार, VIDEO:खुद को घर में बंद कर छत से बरसाए पत्थर, पड़ोसियों ने गेट पर मारी तलवारें, चले कुल्हाड़ी-डंडे

0
Spread the love

भोपाल के ऋषिपुरम फेस 2 में दो परिवार में विवाद हो गया। - Dainik Bhaskar

भोपाल के अवधपुरी इलाके में 2 पक्षों में जमकर तलवार, लाठी, कुल्हाड़ी और पत्थर चले। विवाद रेनोवेशन को लेकर शुरू हुआ था। जिसके बाद एक पक्ष के 6 से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घर तलवार और कुल्हाड़ी सहित डंडों से हमला कर दिया। बदले में दूसरे पक्ष ने छत से पथराव किया। पुलिस ने दोनों ओर से शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कृष्ण कुमार गुप्ता (33) ऋषिपुरम फेस-2 कॉलोनी में रहते हैं। वे इंश्योरेंस का काम करते हैं। पास में ही चंद्रशेखर पांडे का परिवार रहता है। कृष्णा के घर में रेनोवेशन का कार्य चल रहा है। इसे लेकर पड़ोसी परिवार को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर रविवार शाम को चंद्रशेखर, उनके बेटे महेश और हनुमान सहित अन्य ने बहस के बाद कृष्णा के घर हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए कृष्णा ने गेट को अंदर से लॉक कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने जमकर उनके गेट पर तलवार, कुल्हाड़ी और डंडे मारे। दूसरी ओर, कृष्णा ने अपने परिवार के साथ छत पर पथराव किया। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पूरे मामले को लेकर कृष्णा कुमार का कहना है कि पड़ोसी परिवार उनसे बेवजह ही रंजिश रखता है। उनके घर कोई भी कार्य होने पर आपत्ति लेता है। आए दिन विवाद करता है। इस बात को लेकर वह पूर्व में भी दो बार थाने में शिकायत कर चुके हैं।

रविवार को हुए विवाद के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर साधारण धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी आए दिन मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। अब भी मुझे धमकाया जा रहा है। पुलिस भी मुझे ही फटकार लगा रही है। जैसे विवाद मैने शुरू किया हो। जबकि फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि आरोपियों ने मेरे घर हमला किया है। खुले आम तलवारें लहराई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481