खजुराहो में वीडी शर्मा के सामने 13 प्रत्याशी मैदान में:MP में दूसरे चरण की 7 सीटों पर 87 कैंडिडेट्स; सतना में सबसे ज्यादा 20 उम्मीदवार

खजुराहो लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद इस सीट पर वीडी समेत कुल 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। सोमवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी का आखिरी समय था। इस दौरान 6 नामांकन वापस लिए गए। रीवा और होशंगाबाद लोकसभा सीट पर किसी कैंडिडेट ने नाम वापस नहीं लिया है।
इससे पहले स्क्रूटनी के दौरान 5 नामांकन रिजेक्ट किए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण की 7 सीट रीवा, सतना, होशंगाबाद, टीकमगढ़, बैतूल, खजुराहो और दमोह पर कुल 87 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।
सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी सतना लोकसभा सीट पर हैं। इसके बाद 14-14 कैंडिडेट खजुराहो और रीवा लोकसभा सीट पर हैं। वहीं, दमोह में 13, होशंगाबाद में 12, टीकमगढ़ में 7, बैतूल में 8 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं।

इन सीटों पर वापस हुए नामांकन
अब तक नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में जिनका नाम चुनाव आयोग ने सार्वजनिक किया है उसमें दमोह से रामभजन बंसल निर्दलीय, अमित दुबे रामजी निर्दलीय, बैतूल से केशोराव उइके निर्दलीय, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार निर्दलीय और सतना से राघवेंद्र पटेल निर्दलीय के नाम शामिल हैं।
स्क्रूटनी के बाद 16 नामांकन हुए थे खारिज
दूसरे चरण के लिए 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी जो 4 अप्रैल तक चली। इसके बाद 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई। तब 16 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए थे।
इसके बाद जो स्थिति बनी थी उसके अनुसार टीकमगढ़ में 8 प्रत्याशी, दमोह में 16, खजुराहो में 14, सतना में 20, रीवा में 14, होशंगाबाद में 12 और बैतूल में 9 उम्मीदवारों के नाम-निर्देशन पत्र सही पाए गए। स्क्रूटनी में टीकमगढ़ में 2, दमोह में 2, खजुराहो में 5, सतना में 2 और रीवा में 5 प्रत्याशियों के नामांकन रिजेक्ट किए गए थे।
93 नामांकन पत्र सही पाए गए थे
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 93 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र सही पाए गए थे। दमोह में 16, खजुराहो में 14, सतना में 20, रीवा में 14, होशंगाबाद में 12, बैतूल में 9 और टीकमगढ़ में 8 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। वहीं, टीकमगढ़, दमोह और सतना में दो-दो, खजुराहो और रीवा में पांच-पांच अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र रद्द किए गए।
अब जानिए किस सीट पर कौन उम्मीदवार







मप्र में लोकसभा चुनाव के चारों चरणों का शेड्यूल

