नरोत्तम मिश्रा ने जीतू पटवारी को कहा झूठा:पूर्व गृह मंत्री बोले- उनका स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है

0
Spread the love

भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा। - Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फेंस की। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को झूठा और चरित्र हत्या करने वाला व्यक्ति कहा।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जीतू पटवारी का स्वभाव झूठ बोलकर चरित्र हत्या करने का है। इस स्वभाव के अनुरूप ही उनकी प्रेस वार्ता दिखाई दी। 27 मार्च से उमंग सिंघार कहीं नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस आदिवासी वर्ग की उपेक्षा करती है। उमंग सिंघार की बुआ जमुनादेवी का कभी सम्मान नहीं हुआ। वे खुद कहती थीं, वो दिग्विजय सिंह की भट्टी में तप रही हैं।

इस दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 6 अप्रैल को बीजेपी के स्थापना दिवस पर बीजेपी जॉइन करने वाले लोगों के आंकड़े पेश किए।

जितनी संख्या बताई उतने तो दीपक सक्सेना के साथ आए

नरोत्तम ने कहा जितनी उन्होंने(जीतू पटवारी) संख्या बताइ है। इतने लोग तो एक दिन में दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा से लेकर आए थे। ये जिसके चेले हैं उन्हें सही से हिंदी नहीं आती, इन्हें गिनती नहीं आती। ये एकला चलो की नीति पर चलते हैं। अगर उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ से पूछ लेते तो कमलनाथ ही बता देते कि छिंदवाड़ा से कितने लोग बीजेपी में आए हैं। यह संख्या हम करेक्ट कर देते हैं। उन्हें नक्शे पर दिखाई नहीं दे रहा होगा जैसे वे हैं वैसी स्थिति सबको देखने को मिल रही है।

6 अप्रैल को 282242 सदस्य भाजपा के बने

पूर्व गृहमंत्री ने कहा, हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने आज पूरी संख्या विस्तार से बता दी है। 47179 बूथों पर 6 अप्रैल को 282242 सदस्य भाजपा के बने हैं। इन सबकी विधानसभा वार सूची उपलब्ध है। इसे बीजेपी के ऐप पर भी देख सकते हैं।

जब से जीतू अध्यक्ष बने कांग्रेस की दुर्गति हुई

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जब से जीतू जी अध्यक्ष बने कांग्रेस की दुर्गति हुई है। उनका एक भ्रम दूर करना चाहता हूं- 6 तारीख आखिरी तारीख नहीं थी। वह स्थापना दिवस की तारीख थी। जॉइनिंग का यह क्रम बदस्तूर जारी रहेगा। जितनी संख्या उन्होंने कल बताई थी। उतने तो विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्य के मंत्री पूर्व सांसद, महापौर, पूर्व महापौर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पूर्व सदस्य नगर निगम के पार्षद पूर्व पार्षद यही इतनी बड़ी संख्या है जो उनके झूठ को उजागर कर देगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को 28242 नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को 28242 नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

स्थापना दिवस पर भाजपा ने बनाया रिकॉर्ड- वीडी शर्मा ने बताए आंकड़े

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 6 अप्रैल को एक दिन में 47 हज़ार 179 बूथ पर 2 लाख 82 हज़ार 42 नए लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। ये आकंड़ा 4 लाख 50 हज़ार तक पहुचेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें टास्क दिया था। हर बूथ पर 370 नए मत जो पिछले किसी भी चुनाव में मत मिले उन सर्वाधिक मतो में जोड़ करके यह प्रयास, हमें पूरे देश के अंदर, प्रदेश के अंदर करना है। 6 अप्रैल को 64523 बूथो पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम हुए। एक लाख से ऊपर जॉइनिंग हमारा संकल्प था। लेकिन, 64523 में से 47179 बूथों पर 28242 नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पूरा मामला जानने के लिए ये खबर पढ़िए…

जीतू पटवारी ने भाजपा के दावे को कहा था फर्जी

बीजेपी के स्थापना दिवस पर एक लाख से अधिक लोगों की बीजेपी जॉइन करने के दावे पर जीतू पटवारी ने कहा- बीजेपी के आंकड़े एकदम फर्जी है। उनके द्वारा जो सूची जारी की गई है उसके हिसाब से केवल 236 लोगों ने बीजेपी जॉइन की है। बाकी वह लोग हैं जो 2023 के चुनाव में पार्टी के विरोध में कर रहे थे। ऐसे लोगों को पार्टी पहले ही निष्कासित कर चुकी है। जीतू पटवारी ने फिर दोहराया की जो लोग गलत काम में संलिप्त हैं, ऐसे लोगों पर दबाव बनाकर बीजेपी जॉइन कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481