गांधी भवन भोपाल में अनंत महोत्सव का दूसरा दिन:डॉ. अमिता ने खाद्य पदार्थों से पोषक फायदे बताएं, रुजुता ने स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी

0
Spread the love

गांधी भवन में चल रहे अनंत महोत्सव के दूसरे दिन डिंडोरी, मंडला, बालाघाट से आए मिल्लेट्स के स्टॉल्स पर भीड़ उमड़ी, लोगों ने मिल्लेट्स से बनने वाले व्यंजनों की जानकारी ली और मिल्लेट्स स्नैक्स, मिल्लेट्स प्री-मिक्स और अन्य मिल्लेट्स उत्पादों को खरीदा। डिंडोरी से आईं मुनिया अपने साथ 9 प्रकार के मिल्लेट्स लाईं, जो डिंडोरी में उगाए जाते हैं, जिसे बेवर खेती द्वारा उगाया जाता है। मालवा से आईं सुभद्रा ने लगाई मिल्लेट्स की प्रदर्शनी।

बालाघाट के GI टैग चिन्नोर, जीराशंकर सेंटेड और JSR सेंटेड चावल को खूब पसंद किया जा रहा हैं। महात्मा गांधी सेवा आश्रम के स्टॉल पर चंबल शहद, कच्ची घानी का तेल, कस्तूरी कृषि फार्म के स्टॉल पर जैविक सब्ज़ियों, फलों के साथ अन्य जैविक उत्पाद और केरल स्पाइस के स्टॉल पर केरल के मसलों के साथ अन्य जैविक उत्पाद खरीदे जा रहे हैं।

डॉ. अमिता ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों से पोषक फायदे बताएं, तो रुजुता ने स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी बताई। डॉ. प्रिय भावे ने गर्भवती महिलाओं के लिए मिल्लेट्स और खाद्य पदार्थों के पोषक गुण, पैनल डिस्कशन में एक्सपर्ट्स ने सही पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए, पियूष घोष ने सत्र को मॉडरेशन किया।

महोत्सव का दूसरा दिन बच्चों और महिलाओं के नाम
अनंत महोत्सव का दूसरा दिन बच्चों और महिलाओं के नाम रहा। आशिमा द्वारा महिलाओं के लिए खेलें, खुलें, खिलें थिएटर वर्कशॉप, एकलव्य के साथियों द्वारा चिल्ड्रन कार्नर संगीतमय रही। महोत्सव की शाम, तान्या शर्मा, पलाश-रज्जो, शाश्वत नाथ और शब्बर हुसैन के गीतों पर झूमे लोग।

चिल्ड्रन कार्नर में बच्चों ने पुराने अख़बार से टोपियां बनाईं, एकलव्य से आये साथियों ने बच्चों के साथ गीत गाए।

गीतों से सजी शाम

महोत्सव में सूफी गीतों की प्रस्तुति दी गई। शब्बर हुसैन, पलाश और रज्जो के हिप हॉप पर युवा झूमे​​​​​​, तो शाश्वत नाथ के ओरिजनल कम्पोज़िशन्स को खूब पसंद किया गया, तान्या शर्मा ने भारतीय क्लासिकल संगीत की प्रस्तुति दी।

पॉटरी कार्यशाला का आयोजन

महोत्सव के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को शाम 4:30 से 7 बजे प्रलयंतिका द्वारा पॉटरी कार्यशाला, शाम 5 से 6 शशि भूषण द्वारा पेरेंटिंग पर कार्यशाला, शाम 4:30 से 7 बजे कनिका द्वारा चिल्ड्रन कार्नर रहेगा। इसके लिए ऑन-स्पॉट रजिस्टर कर सकते हैं।

फार्मर्स टॉक शाम 6 से 7 बजे रहेगी, जिसमें जैविक किसान सुधांशु और राकेश गौर अपनी बात रखेंगे। शाम 7:30 बजे से तत्संग बैंड का परफॉरमेंस रहेगा, जिसमें सूफी और कबीर के गीतों की प्रस्तुति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481