महाकाल मंदिर में युवतियों ने लेडी गार्ड को पीटा, VIDEO:मंदिर कैंपस में रील बनाने से रोकने पर हाथापाई की; FIR

0
Spread the love

महाकाल मंदिर परिसर में कुछ युवतियों ने तीन महिला सुरक्षा गार्ड्स को पीट दिया। युवतियां मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रही थीं। गार्ड ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वे हाथापाई करने लगीं। मामला शनिवार का है। देर रात आरोपी युवतियों पर महाकाल थाने में FIR दर्ज कराई गई है। मारपीट का VIDEO भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में युवतियां लेडी गार्ड के साथ झूमा-झटकी करती दिख रही हैं।
सीसीटीवी फुटेज में युवतियां लेडी गार्ड के साथ झूमा-झटकी करती दिख रही हैं।

नागदा की दो युवतियों समेत अन्य पर FIR
महाकाल थाना पुलिस ने शनिवार ‎रात गार्ड शिवानी पुष्पद की शिकायत पर‎ मारपीट करने वाली नागदा निवासी ‎पलक चौहान, परी चौहान और अन्य ‎के खिलाफ धारा 323, 294, 506 ‎और 34 के तहत केस दर्ज किया है।‎

FIR में लिखा- ‎शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति और ‎संगीता चंगेसिया‎ मंदिर की सुरक्षा संभाल रही क्रिस्टल‎ कंपनी में गार्ड की नौकरी ‎करती हैं। शनिवार को मंदिर में ही ‎उनकी ड्यूटी थी। इस दौरान मंदिर के ‎प्रतिबंधित क्षेत्र में कुछ ‎युवतियां रील बना ‎रही थीं।

गार्ड ने जब उन्हें‎ ऐसा करने ‎से मना किया तो वे विवाद करने ‎लगीं। देखते ही देखते चार-पांच‎ लड़कियों-युवतियों ने तीनों महिला‎ सुरक्षा गार्ड से मारपीट शुरू कर दी।‎ पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर आकर बीचबचाव किया।

महाकाल मंदिर में दर्शन कराने वाले दलालों का स्टिंग

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन कोटा तय है, लेकिन दलालों ने लोगों को दर्शन कराने का अपना अलग सिस्टम बना लिया है। दलाल 3000 से 5000 रुपए लेकर दर्शन करा रहे हैं। दैनिक भास्कर के 2 रिपोर्टर ने आम श्रद्धालु बनकर इनसे संपर्क किया तो भस्म आरती और शयन आरती के दर्शन के लिए 10,000 रुपए देने पड़े। रुपए लेते हुए ये कैमरे में कैद हुए हैं।

महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों की नियुक्तियों को बताया अवैध

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अग्निकांड के बाद गर्भगृह और नंदी हॉल में अनाधिकृत प्रवेश करने वाले पंडे-पुजारी और उनके प्रतिनिधियों की नियुक्तियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। समाजसेवी सारिका गुरु ने आरोप लगाया है कि मंदिर समिति ने सभी 105 पुजारी, पुरोहित और उनके प्रतिनिधियों की अवैध तरीके से नियुक्ति की है।

6 लोगों को चाकू मारने के आरोपी का जुलूस निकाला

उज्जैन पुलिस ने शनिवार को बदमाश का जुलूस निकाला। उठक-बैठक लगवाई। आरोपी ने 6 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। मामला यह है कि कुछ श्रद्धालु महाकाल मंदिर जा रहे थे। उनकी कार नलिया बाखल इलाके में आरोपी अमन बकरी की ई-रिक्शा से टकरा गई। घटना शुक्रवार रात 11.30 बजे की है। आरोपी श्रद्धालुओं से बहस करने लगा। लोग उसे समझाने पहुंचे तो उसने हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *