उमेश नाथ का दान-दक्षिणा से गुजारा…संपत्ति 47 लाख की:अशोक सिंह सबसे अमीर, मुरुगन पर 23 FIR; जानें, राज्यसभा प्रत्याशियों की संपत्ति

0
Spread the love

भाजपा ने मध्यप्रदेश से जिस केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को दोबारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है, उनके खिलाफ 23 FIR दर्ज हैं। गुरुवार को नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है।

बीजेपी प्रत्याशी उमेश नाथ महाराज दान दक्षिणा से अपना काम चलाते हैं। इनके पास घर-जमीन नहीं है। फिर भी ये 47 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। बीजेपी के ही एक और प्रत्याशी बंसीलाल गुर्जर 31 करोड़ रुपए के मालिक हैं। बीजेपी प्रत्याशी माया नारोलिया के पास ढाई करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए अशोक सिंह सबसे अमीर हैं। उनके पास 41 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है।

गुरुवार को बीजेपी के 4 और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।
गुरुवार को बीजेपी के 4 और कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया।

अशोक सिंह का शेयर मार्केट में इन्वेस्ट

कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा उम्मीदवार अशोक सिंह करोड़ों रुपए की संपत्ति के आसामी हैं। नामांकन दाखिल करते समय दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनका इनकम सोर्स किराया, ब्याज, खेती और पत्नी का वेतन है। उनके पास खुद का वाहन नहीं है। अशोक सिंह ने शेयर मार्केट में खुद और पत्नी के नाम पर करीब 6 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया है।

बंसीलाल गुर्जर पर बैंक का 1.72 करोड़ का लोन

बीजेपी से राज्यसभा के उम्मीदवार बंसीलाल गुर्जर खेती और व्यवसाय से 31 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का मालिकाना हक रखते हैं। उनके पास खुद का वाहन नहीं है। पत्नी रमा देवी के पास एक ट्रैक्टर है।

माया नारोलिया के पास 16 तोला सोना

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार माया नारोलिया के पास 16 तोला सोना और ढाई किलो चांदी है। उनकी पारिवारिक इनकम सोर्स खेती और पेंशन की राशि है।

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन पर 23 FIR दर्ज

शपथ पत्र में भाजपा उम्मीदवार एल मुरुगन पर तमिलनाडु के अलग-अलग थानों में 23 केस दर्ज हैं। ये सभी मामले जनहित से जुड़े मामलों में पब्लिक से जुड़े प्रोटेस्ट से संबंधित हैं। पत्नी पर बैंकों से 90 लाख और 10 लाख के दो अलग-अलग लोन समेत कुल एक करोड़ का कर्ज है, जबकि मुरुगन पर खुद के नाम 20 लाख का लोन है।

दान दक्षिणा से गुजारा करते हैं उमेश नाथ महाराज

उज्जैन के रहने वाले बाल योगी उमेशनाथ महाराज के पास कोई भवन या भूमि नहीं है। भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार उमेश नाथ महाराज दान दक्षिणा की राशि से भरण-पोषण करते हैं। अविवाहित उमेश नाथ महाराज के पास 47 लाख से अधिक की संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481