जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज

0
Spread the love

 

आज हरिद्वार में कलियुग की अधिष्ठात्री देवी जगत् जननी माँ मायादेवी मन्दिर में जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसके पश्चात, श्रीमायादेवी मन्दिर परिसर स्थित यज्ञकुण्ड में राष्ट्र के सर्वविध कल्याण के निमित्त आहुतियाँ प्रदान की गई। तदनन्तर, श्रीमायादेवी मन्दिर परिसर में प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर पवित्र वट वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर जूना अखाड़ा के संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद महामंत्री पूज्यपाद श्री स्वामी हरिगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के सभापति पूज्यपाद श्री स्वामी प्रेमगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के सचिव पूज्य श्रीमहन्त महेश पुरी जी महाराज, उत्तराखण्ड भाज़पा के संगठन मंत्री आदरणीय श्री अजय जी, पूर्व-केन्द्रीय शिक्षामंत्री आदरणीय श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी, उत्तराखण्ड के पूर्व-मुख्यमंत्री आदरणीय श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी, हरिद्वार के विधायक आदरणीय श्री मदन कौशिक जी सहित अनेक राजनैतिक गणमान्य जनों तथा हरिद्वार के अनेक प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।

इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में, श्रीमायादेवी एवं सर्वविघ्नहर्ता सर्वसमर्थ श्री आनन्द भैरव मन्दिर परिसर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष द्वय श्रीमनसा देवी मन्दिर के प्रमुख तथा निरंजनी अखाड़ा के सचिव पूज्यपाद श्री स्वामी रविन्द्रपुरी जी महाराज, श्री पंचायती निर्वाणी अखाड़ा के सचिव पूज्यपाद श्री स्वामी रविन्द्रपुरी जी महाराज, जूना अखाड़ा के संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री पूज्यपाद श्री स्वामी हरिगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के सभापति पूज्यपाद श्री स्वामी प्रेमगिरि जी महाराज, जूना अखाड़ा के सचिव पूज्य स्वामी महेशपुरी जी महाराज ने अनेक वरिष्ठ पूज्य सन्त-महन्त और वन्दनीय महामण्डलेश्वरों के पावन सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी को त्रिशूल भेंट कर अपनी शुभकामनाएँ प्रदान की।

इस अवसर पर पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द जी महाराज, पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश जी महाराज, बाबा बलराम दास हठयोगी जी, श्रीमहन्त देवानन्द सरस्वती जी महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी, भाजपा प्रत्याशी श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी, उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी, उत्तराखण्ड के भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजय जी, हरिद्वार के विधायक श्री मदन कौशिक जी समेत अनेक सन्त व राजनेता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481