कॉलोनी में गंदगी का ढेर मिलने पर कमिश्नर नाराज:भोपाल के कई इलाकों में निरीक्षण करने पहुंचे; एएचओ-दरोगा को नोटिस

0
Spread the love

बोर्ड ऑफिस कॉलोनी में निरीक्षण करते निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण। - Dainik Bhaskar

भोपाल के रविशंकर नगर (बोर्ड ऑफिस कॉलोनी) में गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें आसपास गंदगी के ढेर दिखाई दिए। इस पर उन्होंने एएचओ और प्रभारी दरोगा को मौके पर ही नोटिस देने के निर्देश दिए। इस कॉलोनी में कई दिन से सफाई नहीं हुई थी और गंदगी के ढेर लगे हुए थे।

बोर्ड ऑफिस कॉलोनी के गेट व अंदर अनेक स्थानों पर कचरे के ढेर पाए जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरी बोर्ड ऑफिस कॉलोनी क्षेत्र में गंदगी पड़ी हुई है। कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की सही ढंग से व्यवस्था नहीं होने पर पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं, संबंधित प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं दरोगा को कड़ी फटकार लगाई और कचरे के ढेर व नालियों में पड़े कचरे के फोटो खिंचवाए। दोनों को नोटिस भी जारी किए हैं।

नोटिस में यह
निगम कमिश्नर ने जोन-8 के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह यादव एवं वार्ड-48 के प्रभारी दरोगा हेमंत मकोरिया को जारी कारण बताओ नोटिस जारी किए और 2 दिन में जवाब देने को कहा है। नोटिस में कहा गया कि आपके अधीनस्थ क्षेत्र बोर्ड ऑफिस कॉलोनी रविशंकर नगर में कई जगह कचरे के ढेर पाए गए। नालियों में कचरा भरा हुआ है और खेल मैदान में भी काफी कचरा है। डस्टबिन भी ओवरफ्लो है और बाउंड्रीवॉल के किनारे कचरा व सीएंडडी वेस्ट के ढेर है। मकानों, शालाओं के पीछे और संपूर्ण कॉलोनी क्षेत्र में चारों तरफ कचरा पड़ा पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481