खजुराहो ​​​​​​​सीट पर सबसे ज्यादा 9 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा:बैतूल-टीकमगढ़ में 2-2 कैंडिडेट्स; रीवा लोकसभा सीट पर 8 उम्मीदवारों ने जमा किया पर्चा

0
Spread the love

खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नामांकन जमा किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। - Dainik Bhaskar

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में बुधवार को कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं का जमावड़ा रहा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को पन्ना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो प्रत्याशी वीडी शर्मा का नामांकन भराया। इस सीट पर सबसे ज्यादा 9 कैंडिडेट्स ने नामांकन जमा किया है।

उधर, सीएम डॉ. मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सतना में बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह का पर्चा भराया। दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा, अरुण यादव बुधवार को बैतूल, टीकमगढ़ और होशंगाबाद में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन भरने के दौरान मौजूद रहें।

रीवा, सतना, खजुराहो, बैतूल, टीकमगढ़, होशंगाबाद और दमोह में गुरुवार तक नामांकन जमा किए जाने हैं। इसके चलते, अंतिम दो दिनों में अब कांग्रेस, बीजेपी समेत अन्य दलों के कैंडिडेट एक बार फॉर्म भरने के बाद अब वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन जमा कर रहे हैं। दूसरे चरण में तीसरे दिन मंगलवार को नामांकन जमा करने वालों में बैतूल से दुर्गादास उइके बीजेपी और जनार्दन मिश्रा बीजेपी ने दो नामांकन भरे हैं।

रीवा लोकसभा सीट पर 8 नामांकन

जनार्दन मिश्रा बीजेपी
अभिषेक बुद्धसेन पटेल बीएसपी
बाबूलाल सेन मौलिक अधिकार पार्टी
रामगोपाल सिंह पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
इंजी. देवेन्द्र सिंह सपाक्स पार्टी
प्रसन्नजीत सिंह निर्दलीय
अरुण तिवारी निर्दलीय
रामकुमार सोनी निर्दलीय

बैतूल लोकसभा सीट पर 3 नामांकन

दुर्गादास उइके बीजेपी
रामू टेकाम कांग्रेस
अशोक भलावी बीएसपी

सतना लोकसभा सीट पर 7 नामांकन

गणेश सिंह बीजेपी
अशोक कुमार गुप्ता भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
रंजना मिश्रा न्याय धर्म सभा
हरिशंकर तिवारी भारतीय जन मोर्चा पार्टी
अजीत कुमार जायसवाल पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक
अशोक साकेत बहुजन द्रविड़ पार्टी
अशोक बौध निर्दलीय
ऋषभ सिंह निर्दलीय

होशंगाबाद लोकसभा सीट पर 3 नामांकन

प्रत्याशी पार्टी
दर्शन सिंह चौधरी बीजेपी
संजय शर्मा कांग्रेस
राकेश रामप्रसाद रिकी निर्दलीय

टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर 2 प्रत्याशी

प्रत्याशी पार्टी
खुमान पंकज अहिरवार कांग्रेस
एनआर प्रजापति आदर्श न्याय रक्षक पार्टी

​​​​​​​दमोह लोकसभा सीट पर 5 प्रत्याशी

प्रत्याशी पार्टी
राहुल सिंह बीजेपी
नंदलाल रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया
गोवर्धन राज बीएसपी
राकेश कुमार निर्दलीय
नीलेश सोनी निर्दलीय

​​​​​​​​​​​​​​खजुराहो लोकसभा सीट पर 9 प्रत्याशी

प्रत्याशी पार्टी
वीडी शर्मा, बीजेपी
कमलेश कुमार बहुजन समाज पार्टी
गिरन सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
पन्नालाल त्रिपाठी इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी
कपिल गुप्ता अखिल भारतीय परिवार पार्टी
राजा भैया प्रजापति आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
पंकज मौर्य गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
सुनमान सिंह निर्दलीय
लक्ष्मी प्रसाद निर्दलीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481