अभा कांग्रेस के महासचिव जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और अरूण यादव का 3 अप्रैल को बैतूल, होशंगाबाद, टीकमगढ़ और खजुराहो का दौरा कार्यक्रम
भोपाल, 02 अप्रैल, 2024
अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव 3 अप्रैल को बैतूल, होशंगाबाद, टीकमगढ़ और खजुराहो का संयुक्त दौरा करेंगे।
नेतागण 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा बैतूल पहुंचेंगे जहां बैतूल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रामू टेकाम के नामांकन रैली में शामिल होंगे। नेतागण दोपहर 12.45 बजे बैतूल से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे होशंगाबाद पहुंचेगे और वहां पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी संजय शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। तत्पश्चात नेतागण हेलीकाप्टर द्वारा अपरान्ह 3.40 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे जहां कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नेतागण वहां से शाम 4.45 बजे प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
