भोपाल में 28 साल पहले 44.4 डिग्री पहुंच चुका टेम्प्रेचर:अबकी बार भी भीषण गर्मी का अनुमान; 43° पार पहुंचेगा पारा

0
Spread the love

भोपाल में अप्रैल के पहले दिन 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। - Dainik Bhaskar

राजधानी भोपाल में अप्रैल महीने में तेज गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में टेम्प्रेचर 42 से 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 28 साल पहले 19 अप्रैल 1996 को दिन का टेम्प्रेचर 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड है। अबकी बार भी भीषण गर्मी का अनुमान है। पारा 43° पहुंच सकता है। धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, इस बार अप्रैल में बूंदाबांदी-बादल का मौसम भी बना रहेगा।

मार्च महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। इस बार मार्च में बारिश-ओले और आंधी का दौर चला। वहीं, तेज गर्मी भी पड़ी। 28 मार्च को तो पारा 40.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल तक पारा 40-41 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि 16 अप्रैल के बाद पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

10 साल में दो बार 43 डिग्री के पार रहा टेम्प्रेचर

वर्ष 2014 से 2023 तक 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो दो बार दिन का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 30 अप्रैल 2019 को 43.7 डिग्री और 30 अप्रैल 2022 को तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया था। बाकी सालों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री से अधिक ही रहा है।

यह भी जानें

  • जिस तरह ठंड दिसंबर-जनवरी और बारिश जुलाई-अगस्त में सबसे ज्यादा होती है, उसी तरह गर्मी के दो प्रमुख महीने- अप्रैल और मई है।
  • अप्रैल में दिन का टेम्प्रेचर बढ़ने और हवा का दबाव का कम होने लगता है।
  • महीने का औसत तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहता है।
  • कई बार दिन का तापमान 44 डिग्री के पार भी पहुंच चुका है।
  • हवा का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी रहता है। धूल भरी आंधी भी चलती है।
  • उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से कभी-कभी बारिश का दौर भी रहता है। आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ बारिश भी हो जाती है।
  • भोपाल में अप्रैल में औसत बारिश 4.8 मिमी है। एक से दो दिन बारिश के रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481