2 of 1,476 हरित क्रांति के अग्रदूत स्व. सुभाष यादव को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर निमाड़वासियों ने किया उन्हें याद

0
Spread the love
खरगोन/1 अप्रैल 2024/, मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और निमाड में हरित क्रांति के अग्रदूत स्व. सुभाष यादव का आज सोमवार को उनके परिजनों ने गृहग्राम बोरावां में 78 वां जन्मोत्सव मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर स्व. सुभाष यादव के दोनों सुपुत्र पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव सहित देश प्रदेश और निमाड़ अंचल से आए उनके स्नेही, प्रशंसक, समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे । लोकसभा क्षेत्र खरगोन के कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते ने भी किसान और सहकारी नेता स्व. सुभाष यादव को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की । समूचे निमाड़ अंचल में भी स्व. सुभाष यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर निमाड़वासियों ने उन्हें याद किया ।

 
स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

स्व. सुभाष यादव की धर्मपत्नी श्रीमती दमयंती यादव, अरूण यादव और उनकी धर्मपत्नी डॉ. नम्रता यादव, सचिन यादव उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विनिता यादव , राजेन्द्र यादव और अन्य परिजनों के साथ ही वरिष्ठजनों ने जवाहरलाल नेहरू सहकारी शकर कारखाना परिसर सरवर देवला में स्व. सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की । इसके पूर्व अरूण यादव और सचिन यादव ने अपने निवास पर अपने दादाजी स्व. गंगाराम यादव और दादीजी स्व. श्रीमती गुलाबबाई यादव की प्रतिमा को नमन कर उन्हें अपनी आदरांजलि अर्पित की । गुलाबबाई यादव शिक्षा महाविद्यालय बोरावा में मारूति रामायण मण्डल खरगोन द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ कर मनोहारी भजनों की प्रस्तुति दी गई । यहॉ पर भजन कीर्तन और प्रार्थना सभा के बाद सभी आगंतुकों ने अपने प्रिय नेता और निमाड़ अंचल के पितृ पुरूष स्व. सुभाष यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इसके बाद यादव परिवार द्वारा आगंतुकों को स्नेहभोज भी कराया ।
 
पिताजी का जन्मदिन उनके संकल्पों और संघर्ष की दिलाता है याद

पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बोरावां में हम प्रतिवर्ष अपने पितृपुरूष स्व. सुभाष यादव का जन्मदिन मनाकर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । यह दिन हमें उनके संकल्प और संघर्ष की याद दिलाता है ।  उनके संकल्प के अनुसार हम निमाड़ को प्रगतिशील बनाने में जुटे हैं । उनके संघर्ष को लेकर हम भी किसानों और गरीबों को उनका हक और न्याय दिलाने में दिनरात जुटे रहते हैं । श्री यादव ने कहा कि देश प्रदेश के साथ ही निमाड़ वासियों का स्व. पिताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उमड़ाव और उनके प्रति मान सम्मान, स्नेह और आशीर्वाद हमारी अमूल्य धरोहर है ।
अधिकार और न्याय दिलाने के पिताजी के संघर्ष और लड़ाई को रखेंगे जारी
मप्र के पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद के विधायक सचिन यादव ने अपने स्वर्गीय पिताश्री को याद करते हुए मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्व. सुभाष यादव ने जीवन पर्यन्त अंतिम पंक्ति में खड़े हुए किसान, गरीब, दलित और आदिवासियों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी और संघर्ष किया । उनके द्वारा छेड़ी गई लड़ाई को हम जारी रखेंगें और उनके संकल्प को पूरा करने के लिए हम सदैव प्रयासरत रहेंगें ।

जनसंपर्क अधिकारी
माननीय श्री अरूण यादव जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481