बेजुबानों के स्टार प्रचारक बने राकेश शुक्ला……

बेजुबानों की बातों को लेकर जुबान वालों को मंत्री राकेश शुक्ला का अनूठा संदेश….
_______
बेजुबानों के स्टार प्रचारक बने राकेश शुक्ला……
______
भोपाल /ग्वालियर /भिंड। 1 अप्रैल यानी की हास्य परिहास दिवस लेकिन इस दिन मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला का जन्मदिन भी है। अपने जन्मदिन पर व्यक्ति कुछ न कुछ नया करने का संकल्प लेता है। संकल्प लेना भी चाहिए और समाज को एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए जो एक उदाहरण बने।
मंत्री राकेश शुक्ला ने अपने जन्मदिन पर बेजुबान पक्षियों की चिंता करते हुए जुबानी बातें करने वाले लोगों के लिए एक अनूठा संदेश दिया है। उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत माता श्री के आशीर्वाद और ग्वालियर में शताब्दीपुरम स्थित ददरौआ सरकार मंदिर पर पूजा करने के उपरांत बेजुबान पक्षियों के लिए चिलचिलाती गर्मी में पेड़ों पर सकोरे (पानी भरकर) टांगने के साथ उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था का श्री गणेश किया। जो भिंड जिले में शुरू हो चुका है।
इंदौर के पर्यावरण प्रेमी मुकेश मिश्रा कहते हैं कि मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के द्वारा बेजुबान पक्षियों की चिंता करके एक बड़ा मानवीय दृष्टिकोण प्रदर्शित किया है। मंत्री राकेश शुक्ला की इस प्रेरणा से समाज में रहने वाले अन्य लोगों को कुछ सीखना चाहिए। मेरे नजरिए से कहा जाए तो राकेश शुक्ला बेजुबानों की आवाज बनकर उभरे हैं। मे उन्हें जन्मदिन की बधाई देता हूं।
