मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहाके, छिंदवाडा नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष श्री सिद्धांत थनेसर, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री आशीष साहू, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष श्री धीरज राऊत, पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री आदित्य उपाध्याय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष श्री सुमित दुबे ने भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यां से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481