आपके विभाग से दो दिन पूर्व एक मोबाइल नंबर 8319425161 से काल आता है कि आप पर 2200 रुपए सम्पत्ति कर का बकाया है, मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं तो सरकारी मकान में रहता हूं, उस व्यक्ति ने कहा कि वार्ड 31 में जाकर जानकारी लें
वंदेमातरम्,
आपके विभाग से दो दिन पूर्व एक मोबाइल नंबर 8319425161 से काल आता है कि आप पर 2200 रुपए सम्पत्ति कर का बकाया है, मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं तो सरकारी मकान में रहता हूं, उस व्यक्ति ने कहा कि वार्ड 31 में जाकर जानकारी लें।
मैं आज वार्ड 31 में गया वहां उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी ने बताया कि आप पर सम्पत्ति कर नहीं, कचरे का बकाया है,जब मैं पानी का विल नियमित रूप से जमा करा रहा हूं तो फिर कर्मचारियों को कचरे का विल नियमित रूप से लेना चाहिए।
मुझे आज तक किसी भी तरह का नोटिस नहीं मिला कि आप पर पानी अथवा कचरे का बकाया है।
तीन वर्ष का कचरे का 500 प्रति वर्ष के अनुसार 1500 रुपए में जमा करने को तैयार हैं, पैनाल्टी नहीं क्योंकि मुझे कोई सूचना नहीं है।
पानी के विल का विल नियमित रूप से नहीं आता है।
व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है और पढ़ें लिखे कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए
राधावल्लभ शारदा
प्रांतीय अध्यक्ष
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन भोपाल
निवास,एफ 88/ 19 तुलसीनगर भोपाल, वार्ड क्रमांक 31
31 मार्च 2024
