मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 9 जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

0
Spread the love

भोपाल, 26 मार्च,2024

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों के 9 जिला/ शहर कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की है। उक्त संबंध में अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर उक्त नामों की घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किये गये सभी जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को बधाई देते हुए कांग्रेस संगठन में निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आग्रह किया है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि श्री सौरभ नाटी शर्मा को जबलपुर शहर, श्री अनोखी पटेल को भोपाल ग्रामीण, श्री राजीव गुजराती को सीहोर जिला, श्री मुकेश भाटी को उज्जैन शहर, श्री मोहित रघुवंशी को विदिशा, श्री पदमेश गौतम को मऊगंज, श्री धर्मेश घई को मैहर, श्री सुरेश झलके को पांर्ढुणा और श्री नानेश चौधरी को बड़वानी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481