विश्व वानिकी दिवस पर “वानिकी में नवाचार” पर संगोष्ठी आयोजित

0
Spread the love

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन भवन परिसर में अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कांसोटिया के मुख्य आतिथ्य में “वानिकी में नवाचार’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

श्री कांसोटिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को वन एवं वन्य-जीवों के प्रति जागरूक करने के लिये वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

संगोष्ठी को प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री गुलशन बामरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

संगोष्ठी में विश्व प्रकृति निधि, मध्यप्रदेश की प्रभारी श्रीमती संगीता सक्सेना ने अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण और अर्थ अवर-डे पर केन्द्रित पोस्टर भेंट किये। प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास श्री यू.के. सुबुद्धि ने आभार व्यक्त किया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन-2 श्रीमती कमलिका मोहंता ने संगोष्ठी का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481