जोडने के फेर में टूटती कांग्रेस ने बीजेपी की लॉटरी खोल दी(श्याम चौरसिया )

भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने कांग्रेस के क्षरण, टूटने,बिखरने की नियति को टेका लगाने की बजाय बीजेपी को मप्र,राजस्थान,up, उत्तरांचल,हिमाचल,महाराष्ट्र,गोवा सहित अन्य सूबो में वाक ओव्हर सा दे दिया। बीजेपी लोकसभा चुनावों को फतह करने के लिए मैदान में कूद चुकी है। मगर कांग्रेस अभी तक व्याप्त गुटबाजी, अंदरूनी झगड़ो, एक दूसरे को खो देने की प्रवर्ति ओर जूतों में दाल बांटने के कथित आचरण से उभर नही पाई।मैदान में दो दो हाथ करने की रणनीति को अंजाम न देने से जमीनी कांग्रेसियो में उदासीनता व्याप्त है।
इस उदासीनता का सटीक विश्लेषण पूर्व cm दिग्गविजय सिंह के अनुज पूर्व सांसद,पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने करते हुए कहाकि कांग्रेस में प्रबल होते राष्टवाद, श्री राम सुनामी की गहराई में जाने का माद्दा ही नही बचा।हवाई उड़ानों के परिणाम लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त के रूप में भुगतने पड़ सकते है।
बीजेपी नेता अमित शर्मा ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह के विश्लेषण को सटीक बताते हुए कहाकि बीजेपी पिछले 20 दिनों से गांव चलो कूच पर है। ग्रामीण बड़े उत्साह से बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल मांडने में व्यस्त है। cm मोहन यादव सहित तमाम मंत्रियो,विधायको,जिला पंचायत अध्यक्षों, जनपद पंचायत अध्यक्षो, सरपंचों सहित तमाम नेता कमल मांड उत्सव मना रहे है। उनके उत्साह को pm ने अरब देश अबुधाबी में मन्दिर का लोकापर्ण करके दूना कर दिया। हर भाजपाई को pm मोदी के वैश्विक नेतृत्व पर गर्व है। कौन सोच सकता था। मुस्लिम बाहुल्य देश अबुधाबी में वही के शेख मन्दिर में भगवा धारण करके मत्था टेकेंगे।
काबीना मन्त्री नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल,सीनियर नेता अमित शर्मा का दावा है कि बीजेपी मप्र की 29,राजस्थान की 25,गुजरात की 26 सीटों पर भारी अंतर से फतह हासिल करेगी। उसकी वजह भी है। कांग्रेस आंतरिक गुटबाजी से मुक्ति पाने की बजाय ओर घमासान का सामना कर रही है। आए दिन दिग्गज कांग्रेसी पाला बदल बीजेपी का परचम थाम कांग्रेस की मट्टी पलित में योग दे रहे है। राहुल में नेतृत्व की क्षमता नही है। प्रदेश नेतृत्व भी दिशाहीन लगता है। पूर्व cm कमलनाथ भी बीजेपी की के पैर उखड़ने की गवाही दे रहे है।
