एम.ए. आयंगर और आचार्य कृपलानी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये

0
Spread the love

भोपाल,19 मार्च,2024
देश की आजादी के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी, देश के प्रथम लोकसभा उपाध्यक्ष, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम.ए. आयंगर जी की 46 वीं और एवं देश की आजादी के प्रणेता, गाँधीवादी, चम्पारण सत्याग्रह के संस्थापक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आचार्य कृपलानी जी की 42 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभागार में दोनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुण्य स्मरण किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने इस अवसर पर दोनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुये संक्षिप्त जीवन गाथा को बताया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, श्रीमती विभा पटेल, अवनीश भार्गव, यशवंत राजपूत, डॉ. सुदीप पाठक, राजलक्ष्मी नायक, कल्पना वर्मा, शीतल मालवीय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481