मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन के मैदान में जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमि पूजन कर पूरे प्रदेश के पत्रकारों को बुलाकर भोजन आदि कराया

0
Spread the love

मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन के मैदान में जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमि पूजन कर पूरे प्रदेश के पत्रकारों को बुलाकर भोजन आदि कराया था उसके निर्माण हेतु पिछली 8 फरवरी को निविदा भी स्वीकृत हो चुकी है कल 23 करोड रुपए की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण होना है। किंतु इस जमीन का दुर्भाग्य देखिए कि पत्रकारों से छीन कर इसका आधिपत्य जनसंपर्क विभाग को दे दिया गया लगभग 8 वर्षों तक यह लावारिस पड़ा रहा बड़ी मुश्किलों में इसका मलवा हटा। पहले नगर निगम ने इसमें कचरा डंपिंग का बोर्ड लगा दिया था बड़ी मुश्किलों में वरिष्ठ पत्रकारों में हस्तक्षेप कर वह बोर्ड हटवाया।
भूमि पूजन के पश्चात नगर निगम में फिर एक बोर्ड लगा दिया की इस भूमि का अधिग्रहण नगर निगम द्वारा किया गया है एवं इसका स्वामी नगर निगम है अभी भी यह बोर्ड वही लगा है।
अब दो-चार दिन पहले उसे मैदान के सामने स्थित गुमटी वह ऑटो वालों ने मिलकर एक मूर्ति रख दी और पक्का चबूतरा बना दिया तथा पूजा पाठ शुरू कर दिया है शायद दो-चार दिनों में वहां भव्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
इस बात की शिकायत जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त संचालक मनोज खरे से की गई तो उन्होंने बड़ी बेरुखी से जवाब दिया मैं क्या कर सकता हूं जबकि पत्रकार भवन की देखरेख का जिम्मा मनोज खरे के पास ही है। कमिश्नर संदीप यादव से फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया शायद यह उनकी आदत में सुमार है,कि ट्रूकॉलर में किसी पत्रकार का नाम देखने के बाद वह फोन ही नहीं उठाते हैं।
मैं सभी वरिष्ठ पत्रकारों वह पत्रकार जगत से तथा अधिकारियों से खासकर नगर निगम और जिला कलेक्टर से इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते अपील करता हूं कि जिस जगह पत्रकारों का मंदिर बनना था, वहां यह क्या हो रहा है तत्काल अमित निर्माण को रोकें। बड़ी हैरत की बात है कि सारे मंत्री सारे अधिकारी इसी मैदान के सामने से गुजरते हैं किंतु किसी की नजर ही सफेद निर्माण पर नहीं गई। यह पत्रकारों की आस्था का प्रश्न है यदि इस निर्माण को नहीं रोका गया तो आगे चलकर यह मामला विकराल समस्या का रूप धारण कर लेगा।
आपका ही
अवधेश भार्गव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481