सुर , संगीत से सजी शाम, एल शंकर, मामे खान – इंडियन ओशन के साथ झूमे भोपालाईटस ( अमिताभ पाण्डेय )

0
Spread the love


भोपाल। राजधानी में सुर और संगीत के दीवानों के लिए आज की शाम शानदार , यादगार बन गई। इसे राजस्थान के लोकगीत गायक मामे खान ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से जोरदार बना दिया। रवीन्द्र भवन में आयोजित हदय दृश्यम समारोह में उनके गाए गीतों पर युवा झूमते रहे।
समारोह की शुरुआत मामे खान ने आओ नी पधारो म्हारे देस से की। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मी गीत गाए। फिर शुरू हुआ फरमाइशी गीत गाने का सिलसिला जो देर तक चलता रहा। मामे खान अपने प्रोग्राम से लोगों को जोड़ना बखूबी जानते हैं। वे गाते हुए स्टेज से उतरकर श्रोताओं के बीच पहुंच गए और श्रोताओं को भी अपने साथ गाने से जोड़ लिया। श्रोता उनके गाने पर झूमते गाते रहे।
हृदय दृश्यम समारोह के अन्तर्गत रविन्द्र भवन में आज एल शंकर का वायलिन वादन श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गया।
इसके बाद इंडियन ओशन बैंड ने सुर और संगीत से ऐसा माहौल बनाया कि श्रोता भी नाचने और गाने लगे।
भोपाल के कलाप्रेमियों को गीत संगीत से सजी आज की शाम लम्बे समय तक याद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481