लोकसभा चुनाव, 46 दिन में 7 फेज:पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को, आचार संहिता लागू

0
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।

लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। विधानसभा चुनाव की पूरी खबर पढ़ें…

लोकसभा चुनाव के बारे में डिटेल जानकारी के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

21 मिनट पहले

वोटर्स डेटा एक नजर में

22 मिनट पहले

दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्शन प्रोसेस

22 मिनट पहले

चुनाव आयोग का रिपोर्ट कार्ड

03:53 PM16 मार्च 2024

7 फेज में होंगे लोक सभा चुनाव

फेज 1- 28 मार्च नोटिफिकेशन जारी होगा। विदड्रॉल 30 मार्च, 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। बिहार में लास्ट डेट विद़ड्रॉल 2 अप्रैल को होगी। 4 जून को काउंटिंग होगी।

03:50 PM16 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। सिक्किम 2 जून, 32 सीट, ओडिशा 24 जून, 107 सीट, अरुणाचल 60 असेंबली सीट, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे।

03:48 PM16 मार्च 2024

उप चुनाव 26 विधानसभाओं में होना है

बाइ इलेक्शन- 26 असेंबली में बाईपोल होना है। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश में बाईपोल होना हैं। 26-26 वैकेंसी पूरी कर रहे हैंं। ये पार्लियामेंट्री इलेक्शन के साथ होंगे।

03:46 PM16 मार्च 2024

बशीर बद्र का शेर पढ़ा

मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं कि डेकोरम मेंटेन रखें। अपनी स्पीच में निजी हमले ना करें। बद्र साहब का शेर- दुश्मनी जमकर करो, लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना हों।

वैसे भी आजकल जल्दी-जल्दी दोस्त बनने और जल्दी-जल्दी दुश्मन बनने की प्रक्रिया चल रही है।

03:44 PM16 मार्च 2024

सबसे ज्यादा मिस इन्फॉर्मेशन ने परेशान किया

मिस इन्फर्मेशन- इसने हमें चुनाव के दौरान बहुत परेशान किया। सोशल मीडिया हमें अपने प्रोग्राम्स बढ़ाने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर क्रिटिसाइज करने की पूरी आजादी है, लेकिन आप फेक न्यूज फैला नहीं सकते हैं। हमने सबको निर्देश दिए हैं कि ऐसा ना हो।

03:43 PM16 मार्च 2024

मुफ्त घोषणाएं 100 फीसदी रोकेंगे

सभी राज्यों में एजेंसियों के साथ मीटिंग की है, दिल्ली में भी तुरंत बैठक करने वाले हैं। जो मुफ्त घोषणाएं, कैश, शराब जैसी शिकायतें हैं, उन्हें 100 फीसदी रोका जाए।

03:41 PM16 मार्च 2024

जैसी समस्या वैसा समाधान

चुनाव के दौरान बीते 11 सालों में 3400 करोड़ रुपए के कैश मूवमेंट को रोका गया है। कुछ राज्यों में हिंसा ज्यादा है, कुछ में धनबल ज्यादा है, किसी में भौगोलिक समस्या है। जिस राज्य में जैसी समस्या है, हम उसे उसी तरह से ट्रीट कर रहे हैं। धन का गलत इस्तेमाल नहीं होने देंगे।

03:34 PM16 मार्च 2024

हम हिंसा मुक्त चुनाव देना चाहते हैं

बापू ने कहा था- मैं हिंसा का विरोध करता हूं, क्योंकि उससे मिला समाधन कम वक्त के लिए होता है, नफरत हमेशा के लिए होती है।

03:32 PM16 मार्च 2024

शिकायत, गड़बड़ी पर हमेशा नजर

हर जिले में कंट्रोल रूम है। टीवी, सोशल मीडिया, वेबकास्टिंग, 1950 और सी विजिल पर शिकायत की व्यवस्था की गई है। एक सीनियर अफसर हमेशा इन 5 चीजों पर नजर रखेगा। जहां शिकायत मिलेगी, सख्त कार्यवाही की जाएगी।

हमने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं, हिंसा ना होने दें। नॉन बेलेबल वारंट को पुलिस एक्जिक्यूट कर रही है। इंटरनेशनल, इंटर स्टेट्स बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी है। ड्रोन से चेकिंग की जा रही है।

03:28 PM16 मार्च 2024

शिकायत मिलते ही 100 मिनट में मौके पर पहुंचेगी टीम

सी-विजिल ऐप में किसी को शिकायत करनी है, कहीं पैसा या गिफ्ट बांटी जा रही है। बस फोटो खींचिए और हमें भेजिए। आप कहां खड़े हैं हम जान जाएंगे। 100 मिनट के भीतर अपनी टीम भेजकर शिकायत का निराकरण करेंगे।

03:28 PM16 मार्च 2024

अपने कैंडिडेट को जानें

वोटर अपने मोबाइल नंबर से जानकारी हासिल कर सकता है। Know your candidate से अपने प्रत्याशी के बारे में भी वोटर्स देख सकते हैं। जिसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसे 3 बार न्यूज पेपर, टीवी में भी देना पड़ेगा। पॉलिटिकल पार्टी को बताना होगा कि उन्हें दूसरा कैंडिडेट क्यों नहीं मिला।

03:23 PM16 मार्च 2024

85+ उम्र वालों और दिव्यांगों के लिए घर से वोट की सुविधा

85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं और जो दिव्यांग वोटर्स हैं उनके वोट हम घर जाकर लेंगे। नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी।

03:19 PM16 मार्च 2024

पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स

12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 करोड़ नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे।

03:14 PM16 मार्च 2024

1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स

अभी जो इलेक्ट्रल साइकिल है, उसमें क्या तैयारी की है, वो बताना चाहते हैं। 96.8 करोड़ इलेक्टर्स हैं। 49.7 करोड़ मेल, 47 करोड़ फीमेल हैं। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। 18-29 साल के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं।

ये सभी अपना फ्यूचर खुद तय करेंगे। 88.4 लाख लोग दिव्यांग हैं और वो वोट डालेंगे। 82 लाख लोग 85 साल से ऊपर हैं। 2.18 लाख 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। 48 हजार ट्रांसजेंडर्स हैं।

03:12 PM16 मार्च 2024

सवा साल में 11 चुनाव हुए

पिछले सवा साल के भीतर 11 इलेक्शन हुए हैं। सभी शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। कोर्ट केस, कोर्ट की टिप्पणियां कम हुईं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका बहुत मजबूत हुआ है। पिछले 2 साल में हमने इसे और मजबूत किया है। हम कहां पहुंचना चाहते हैं, ये भी आपको दिखाएंगे।

03:09 PM16 मार्च 2024

97 करोड़ वोटर हैं

97 करोड़ वोटर है। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख व्हीकल। 400 से ज्यादा असेंबली इलेक्शन हम कर चुके हैं। 16-16 प्रेसिडेंशियल और वाइस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कर चुके हैं।

03:06 PM16 मार्च 2024

ये ऐतिहासिक मौका है: मुख्य चुनाव आयुक्त

उन्होंने कहा- एक बार फिर भारतीय मिलकर अपनी इच्छा जाहिर करेंगे। ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। देश के सभी हिस्से इसमें शामिल होते हैं। चुनाव का पर्व-देश का गर्व।

03:03 PM16 मार्च 2024

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- हमारी टीम कम्पलीट हो चुकी है। तीनों लोग हम यहां है और हम तैयार हैं। सभी वोटर्स भी तैयार हो जाएं। ये बहुप्रतीक्षित प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

02:57 PM16 मार्च 2024

मुख्य चुनाव आयुक्त विज्ञान भवन पहुंचे

मुख्य चुनाव आयुक्त विज्ञान भवन के मंच पर पहुंच गए हैं। कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी।

02:45 PM16 मार्च 2024

मुख्य चुनाव आयुक्त ऑफिस से विज्ञान भवन के लिए रवाना हुए

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इलेक्शन कमीशन के ऑफिस से विज्ञान भवन के लिए रवाना हो गए हैं।

02:42 PM16 मार्च 2024

विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए 12 चेयर और मेगा स्क्रीन लगी हैं

02:37 PM16 मार्च 2024

मुख्य चुनाव आयुक्त ऑफिस पहुंचे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव आयोग ऑफिस पहुंच चुके हैं। यहां से वे विज्ञान भवन जाएंगे जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है।

02:26 PM16 मार्च 2024

2024 में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े

2024 लोकसभा में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी।

आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

02:11 PM16 मार्च 2024

दिल्ली के विज्ञान भवन में तैयारियां शुरू

02:05 PM16 मार्च 2024

चुनाव आयोग की एडवाइजरी- राजनीतिक दल प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें

चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी है कि चुनाव प्रचार अभियानों में बच्चों का इस्तेमाल किसी भी रूप में न करें, चार बातें..

  1. राजनीतिक दलों के नेता और उम्मीदवार को प्रचार के दौरान बच्चों को गोद में लेने, गाड़ियों में बैठाने और रैली में शामिल न करने की अपील की है।
  2. आयोग ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान बच्चों से पोस्टर और पर्चे बांटने और नारेबाजी करने जैसे काम भी ना करवाने का निर्देश दिया है।
  3. प्रतिबंध कविता, गाने, बोले गए शब्दों, राजनीतिक दल या उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल के अलावा किसी भी तरीके से बच्चों के उपयोग पर भी लागू होगा।
  4. हालांकि, किसी बच्चे के माता-पिता या अभिभावक राजनेता के करीबी हैं और वे अपने साथ बच्चे को ले जाते हैं तो इसे दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा, बशर्ते वे उनकी पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल न हों।
02:04 PM16 मार्च 2024

चुनावी डिटेल ग्राफिक्स में

02:02 PM16 मार्च 2024

चुनाव तारीख की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होगी, जानिए इसके मायने क्या

नेता/उम्मीदवार सरकारी गाड़ी या फिर सरकारी बंगले का इस्तेमाल नहीं कर सकते। किसी भी तरह की सरकारी घोषणाएं/उद्घाटन नहीं किए जा सकते।

  • सांसद निधि से नया फंड जारी नहीं कर सकते।
  • विज्ञापन सरकारी खर्च पर नहीं दिया जा सकता
  • अफसरों/कर्मचारियों के ट्रांसफर/पोस्टिंग पर प्रतिबंध रहता है।
  • कोई भी उम्मीदवार या पार्टी चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481