कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रभाष शेखर का देवलोक गमन

0
Spread the love

भोपाल, 15 मार्च 2024

पूर्व मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करने वाले इंदौर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रभाष शेखर का आज संध्या में देवलोक गमन हो गया। वे विगत एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री शेखर मप्र सरकार में गृह मंत्री तथा मप्र गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष रहे हैं। श्री शेखर साहब की अंतिम यात्रा शनिवार, 16 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजे उनके निज निवास 518 खातीवाला टेंक, इंदौर से निकलकर रीजनल पार्क मुक्तिधाम जायेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने श्री शेखर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने इंदौर ही नहीं प्रदेश की राजनीति में संगठन की प्रमुख भूमिका में रहकर संगठन को पूरी सक्रियता के साथ मजबूती दिलाने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाशचंद सेठी, स्वर्गीय अर्जुनसिंह, स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल, स्वर्गीय मोतीलाल वोरा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में मंत्री के रूप में रहकर जनहित के लिए कार्य किये वहीं प्रदेश कांग्रेस में माननीय कमलनाथ जी के अध्यक्षीय कार्यकाल में पूरे समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रहकर प्रदेश भर के कांग्रेसजनों से मेल-मुलाकात और उन्हें पार्टी हित में कार्य करने की प्रेरणा देने की अनूठी कला थी। विधायक, विभिन्न विभागों में केबिनेट मंत्री के साथ-साथ संगठन में उनका अनुभव हर कांग्रेसजन को हमेशा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा, पार्टी में इस संकट की घड़ी में उनका इस दुनिया से चले जाना पार्टी के लिए एक बड़ी राजनैतिक क्षति हुई है, उनकी इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
इस अवसर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सर्वश्री दिग्विजयसिंह, कांतिलाल भ्ूारिया, अरूण यादव, अजयसिंह राहुल भैया, कमलेश्वर पटेल सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी राजीव सिंह, प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, श्रीमती विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, गोविंद गोयल, भूपेन्द्र गुप्ता, पीयूष बबेले, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान सहित प्रदेश के सभी नेताओं, मीडिया विभाग के पदाधिकारियों, प्रवक्तागणों ने श्री चंद्रप्रभाष शेखर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481