मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया माँ, बच्चे एवं उनके मानसिक स्वास्थ्य” पर आधारित पोस्टर का विमोचन

0
Spread the love

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंत्रालय में भोपाल की स्वयं सेवी संस्था ‘संगत’ द्वारा “माँ, बच्चे एवं उनके मानसिक स्वास्थ्य” पर आधारित पोस्टर का विमोचन किया गया।

संस्था द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत झाबुआ जिले से की गई है। इसमें 8 जिलें झाबुआ, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, मुरैना, दतिया को भी शामिल किया गया है।

इस परियोजना के माध्यम से ‘माँ, बच्चे एवं उनके स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। इसमें जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान केंद्रित करने वाला ‘गर्भावस्था के दौरान माँ के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल एवं बेहतर प्रारंभिक बाल विकास के लिए पालन-पोषण पर आधारित कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम खासकर आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर महिला-बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, संयुक्त संचालक एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मंत्री महिला एवं बाल विकास डॉ. विशाल नाडकर्णी, संगत संस्था दिल्ली की श्रीमती गोरी दीवान, संगत गोवा के वरिष्ठ मनोरोग चिकित्सक डॉ. रविंद्र अग्रवाल, भोपाल के श्री अनंत भान, गोवा की प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री नित्या, श्री मोहित सूद, श्री प्रशांत शर्मा, श्री गौरीशंकर और श्री रॉय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481