जनसंवेदना ने अंतिम संस्कार कराया सनखेड़ी विश्राम घाट पर आधा दर्जन लोगों का
भोपाल |14/03/2024 जनसंवेदना संस्था द्वारा कोलार स्थित सनखेड़ी विश्राम घाट पर एक सप्ताह के दराभियान आधा दर्जन ऐसे लोगों का दाह संस्कार कराया जो की गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे थे|
सनखेड़ी मुक्तिधाम में गेहूं खेड़ा ,बांसखेड़ी, नयापुरा ,गरीब बस्ती में लोग जीवन यापन कर रहे हैं यहां के लोगों के बीच किसी की मृत्यु हो जाने पर जनसंवेदना दाह संस्कार में सहारा बनती है एक सप्ताह के दौरान गेहूं खेड़ा निवासी मृतक ताराचंद वैध ,सनखेड़ा निवासी सिद्धार्थ, अब्बास नगर सुगिराबाई ,कजरी खेड़ा शैलेंद्र निचोरिया, कटारा हिल्स झुग्गी बस्ती अभिषेक धौलपुरिया, सरस्वती नगर गंगाबाई का दाह संस्कार लकड़ी व्यवस्था करके कराया गया
इसकी धनराशि जनसंवेदना द्वारा मुक्ति धाम सनखेड़ी को दी गई इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर के तहत थानों में अज्ञात लावारिस लाशों के एक दर्जन प्रकरणों में सहयोग कर उनका कफन दफन कराया गया
भोपाल महानगर में मानव सेवा ही माधव सेवा के संकल्प को पिछले 19 वर्षों से जनसंवेदना पूर्ण करती आ रही है इसमें जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट अन्नपूर्णा चलित भोजन सेवा से किए जाते हैं |
राधेश्याम अग्रवाल
9826013975
