MP की 72 हस्तियों को भास्कर प्राइड अवॉर्ड:CM बोले- दैनिक भास्कर पाठकों के 32 हजार सुझाव मिले, इन्हें लागू करने का हर संभव प्रयास करेंगे
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भास्कर प्राइड अवॉर्ड दिए गए। सेरेमनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की 72 शख्सियतों को सम्मानित किया। इनमें सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक और चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां शामिल रहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा- मेरा लिखा हुआ भाषण कुछ और है, मैं बोल कुछ और रहा हूं। कोई समाचार पत्र ‘नो निगेटिव मंडे’ को लाइन बनाए और उस पर कायम रहे, यह बड़ी बात है। हमसे गलती हुई है तो हम खुद ही सुधरेंगे, इसी तर्ज पर दैनिक भास्कर में संपादकों को स्वतंत्रता दी गई है।
सीएम यादव ने कहा- जिस तरह रोज सूर्य निकलता है, उसी तरह भास्कर जड़ों से जोड़े रखने का काम करता है। भास्कर ने सही बात को सही जगह पहुंचाने की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लिए दैनिक भास्कर ने पाठकों से मिले 32 हजार सुझाव हमें दिए हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि मध्यप्रदेश सरकार इन सुझावों को संबंधित विभागों को भेजकर उन पर यथासंभव अमल कराएगी। जो भी संभव होगा, सब करेंगे।

सरकार के दायित्वों का निर्वहन करते हुए आया
सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा- पता नहीं कब आचार संहिता लग जाए, तो सरकार के दायित्वों का निर्वहन करते हुए आया हूं।
दैनिक भास्कर के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सीओओ सुमित मोदी ने कहा- मुख्यमंत्री दिनभर में पांच शहर कवर करते हुए भोपाल पहुंचे हैं। उनके ही प्रयासों से राज्य की प्रगति में छोटा शहर उज्जैन भी योगदान दे रहा है।

32 हजार सुझावों में से एक्सपर्ट ने 28 चुने
दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर सतीश सिंह ने कहा- प्रदेशभर से 32 हजार सुझाव मिले। इनमें से हर सब्जेक्ट पर दो-दो सुझाव चुने गए। जो 28 सुझाव एक्सपर्ट्स ने छांटे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। इसके साथ ही पेन ड्राइव में 32 हजार सुझावों का डेटा भी दिया है। जनता द्वारा दिए गए ये सुझाव राज्य की प्रगति में मददगार होंगे।
तस्वीरों में देखिए भास्कर प्राइड अवॉर्ड…







इन हस्तियों को भास्कर प्राइड अवाॅर्ड




