बारात में घुसा ट्रक, 6 लोगों की मौत:रायसेन के सुल्तानपुर में हादसा; 11 घायल, 3 की हालत गंभीर

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के रायसेन में एक ट्रक बारात में घुस गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। 7 घायलों को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 3 गंभीर घायलों को भोपाल एम्स भेजा गया है।

हादसा सुल्तानपुर के पास खमरिया गांव में सोमवार रात करीब पौने 9 बजे हुआ। कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक सड़क किनारे पर एक बारात निकल रही थी, तभी एक ट्रक रॉन्ग साइड से ओवरटेक कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से उसने बारात को अपनी चपेट में ले लिया।

पूर्व सरपंच की बेटी की है शादी
गांव में पूर्व सरपंच रघुवीर अहिरवार की लड़की शिवानी की शादी है। यहां नर्मदापुरम जिले के आंचलखेड़ा से बारात आई है। बताया जा रहा है कि बारात में साइड में लाइट पकड़ने वाले लोग ट्रक की चपेट में आए हैं।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। जिससे जाम की स्थिति बन गई है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

हादसे में इनकी गई जान..

  • जितेंद्र वंशकार
  • आमिर खान
  • रितिक अहिरवार
  • विजय आदिवासी
  • जानू
  • भगवान दास
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

ट्रक रिवर्स किया तो और लोग चपेट में आ गए
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक वाला ओवरटेक कर रहा था, जिससे ये हादसा हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ने ट्रक को रिवर्स भी लिया, जिससे कुछ और लोग इसकी चपेट में आ गए।
दुल्हन शिवानी के पिता पूर्व सरपंच रघुवीर अहिरवार ने बताया कि हम घर ही थे। हमें पता चला कि बारात का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में दूल्हे को कोई चोट नहीं आई, लेकिन दूल्हे के बड़े भाई अनिल और कुछ लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों की मौत भी हो गई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुट गई।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुट गई।

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

बाड़ी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *