पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने खरगौन में खरगौन और बड़वानी जिले की संयुक्त लोकसभा प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित किया

0
Spread the love

*हर बूथ पर पार्टी के 370 वोट बढ़ना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी*
*हारे हुए बूथों पर 370 वोट बढ़ाने का कार्य अभियान चलाकर करें कार्यकर्ता*
*- श्री अजय जामवाल*

खरगौन, दिनांक 10/03/2024। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 370 से अधिक सीटों पर विजय के साथ एनडीए गठबंधन के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी सहित कश्मीर के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। हम कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य है कि अपने-अपने बूथों पर भाजपा के 370 वोट बढ़ाकर श्यामा प्रसादजी को सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित करें। हम इसकी शुरुआत हारे हुए बूथों में अभियान चलाकर करें। बेहतर बूथ प्रबंधन से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह बात पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने खरगौन जिला कार्यालय में खरगौन और बड़वानी जिले की लोकसभा प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व इंदौर कलस्टर प्रभारी श्री जगदीश देवड़ा ने भी संबोधित किया।

*स्वस्थ व विकसित भारत बनाने भाजपा सरकार जरूरी*
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि वर्तमान में देश में जो सकारात्मक वातावरण बना हुआ है उसे 2047 तक निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता है। हमें स्वस्थ और विकसित भारत बनाना है और यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। पिछले 70 वर्षों में देश में कांग्रेस ने जो बीजारोपण किया उसका परिणाम रहा कि अशिक्षा, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंक व परिवारवाद पनपा। देश विकास की दौड़ में पिछड़ा रहा। हमें भ्रष्टाचार, परिवारवाद, गरीबी से देश को बाहर निकालकर स्वस्थ व विकसित भारत बनाना है। इसके लिए 2047 तक केंद्र व प्रदेशों में लगातार भाजपा की सरकारें होना जरूरी है। इसके लिए हम कार्यकर्ताओं को रात-दिन मेहनत करना है और श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से विजय दिलाने के लिए दिन-रात पार्टी का कार्य करना होगा। श्री जामवाल ने कहा कि देश-विदेश में जो वैचारिक युद्ध चल रहा है उसे जीतने की आवश्यकता है। यह कार्य भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में ही हो सकता है। श्री जामवाल ने प्रबंधन समिति पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बूथ पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के टिप्स देते हुए राष्ट्रवादी लोगों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक को संभागीय प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम, लोकसभा प्रभारी श्री सुभाष कोठारी एवं सांसद श्री गजेन्द्र पटेल ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन लोकसभा सह संयोजक श्री राजेंद्र यादव ने एवं आभार खरगौन जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राठौर ने माना। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन, लोकसभा संयोजक श्री बालकृष्ण पाटीदार, खरगौन जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राठौर, बड़वानी जिला अध्यक्ष श्री कमलनयन इंगले सहित लोकसभा प्रबंधन की टोली एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

*(आशीष अग्रवाल)*
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481