बेटियों के भविष्य को बेहतर करने के हर प्रयास में मैं सहभागी रहूंगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love

बेटियों के भविष्य को बेहतर करने के हर प्रयास में मैं सहभागी रहूंगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

 

उप मुख्यमंत्री ने कन्या महाविद्यालय रीवा में रोजगार मेले का शुभारंभ किया

भोपाल: 09 मार्च 2024

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य की बेटियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र है। इसके विस्तार और विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा। बेटियों के भविष्य को बेहतर करने के हर प्रयास में मैं सहभागी रहूंगा। उप मुख्यमंत्री ने कन्या महाविद्यालय में सोलर पैनल लगाने तथा खेल गतिविधियों के विकास के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कैरियर अवसर मेले का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और स्व-रोजगार मार्गदर्शिका का विमोचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *