प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित

0
Spread the love

2

*प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित*
*प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल*
—————————-
*खजुराहो लोकसभा सीट से देश में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे*
*मोदी जी के नेतृत्व में 2047 में भारत विश्व गुरू बनेगा*
*खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा*
*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*
भोपाल, 08/03/2024। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव केवल राजनीति से नहीं, देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीते जाते हैं। प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी बनकर विराट विजय हासिल करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुसार प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के कार्य को कार्यकर्ताओं के उत्साह से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना जिले के लवकुश वाटिका में पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
*खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा*
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश में प्रदेश संगठन को सबसे अच्छा संगठन माना जाता है। खजुराहो लोकसभा का हर बूथ को मोदी बूथ बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हमें जिले से लेकर शक्ति केंद्र तक की रचना पर काम करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ’मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान मोदी जी ने प्रारंभ किया था। इस अभियान के कारण मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। अब हमें 10 प्रतिशत और वोट बढ़ाना है। पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर इतिहास बनाया है। इसी तरह अब लोकसभा चुनाव में भी जीत का इतिहास कायम करना है।
*2047 में हम भारत को परम वैभव पर पहुंचाएंगे*
पार्टी अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश में विश्वास जागृत हुआ है और भारत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान हुए है। मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व गुरू बनेगा। वर्तमान में देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हारे हुए बूथों पर कार्य करेंगे और सभी बूथों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री जी कहते हैं संगठन की ताकत व विचार के आधार पर ही हम जीत पाए हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में जुटेंगे।
*कांग्रेस नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता*
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुन्नौर से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष श्री दुष्यंत सिंह बुन्देला, पन्ना के जिला महामंत्री श्री रोहाणी प्रसाद उपाध्याय, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष श्री शनि राजा पवई खम्हरिया सहित करणी सेना के पदाधिकारी, कई जनपद सदस्य, सरपंचों और अल्पसंख्यक भाईयों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री मुकेश चतुर्वेदी, लोकसभा प्रभारी श्री योगेश ताम्रकार, पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा संयोजक श्री सदानंद गौतम, जिला अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र मिश्रा, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी, श्री रामबिहारी चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे, श्रीमती मीना पाण्डे, श्री संतोष यादव, श्रीमती सीता गुप्ता, श्री रामअवतार पाठक, श्री सहित पूर्व जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481