न्यूमार्केट में पेवल्स ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य का भूमि पूजन संपन्न!

आज नगर निगम वार्ड 32 स्थित न्यू मार्केट में पार्षद निधि से हनुमान मंदिर से लेकर गणेश चौक तक वाली सड़क पर पेविंग ब्लॉक लगाने के कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक मा. श्री भगवान दास सबनानी जी , क्षेत्रीय पार्षद एवम जोन अध्यक्ष मा. श्रीमती आरती राजू अनेजा जी, भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं न्यूमार्केट से सभी व्यापारी संगठनों के पदाधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर न्यूमार्केट महासंघ के पूर्वअध्यक्ष श्री सतीश गंगराड़े उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता, पूर्वउपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वरदानी, पूर्वअध्यक्ष नानक सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष श्री रामावतार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य पलाश गर्ग प्रिंस, वरिष्ठ व्यापारी श्री महेश कुकरेजा, श्री चंदीराम तख्तानी, श्री हरीश ज्ञानचंदानी, श्री प्रकाश राठौर, श्री आयुष खंडेलवाल, श्री मनीष आरतवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओ ने क्षेत्रीय विधायक एवं क्षेत्रीय पार्षद का इस विकास कार्य के भूमि पूजन हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
धन्यवाद
सादर
अजय देवनानी
पूर्व सचिव,न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ
??????????????
