जन औषधि स्वस्थ भारत के प्रति प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रतिबद्धता का उदाहरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
भोपाल: 7 मार्च 2024
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जन औषधि दिवस की प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों और समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जन औषधि परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वस्थ भारत के प्रति प्रतिबद्धता एवं वंचितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। योजना से सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन सभी को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
