पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव विवाह की रस्में शुरू:भोले बाबा को चढ़ी हल्दी और मेंहदी, 8 को निकलेगी बारात

0
Spread the love

पिपलेश्वर महादेव मंदिर नारायण आश्रम समिति नेहरू नगर भोपाल में चल रहे नौ दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में बुधवार को भगवान भोलेनाथ की हल्दी और मेंहदी की रस्में हुई। साथ ही महिलाओं द्वारा एक दूसरे को भी हल्दी और मेंहदी लगा कर बधाई दी। भोले बाबा का रुद्राभिषेक एवं नवाह्यरण मानस पाठ किया गया।

आचार्य गंगा प्रसाद शास्त्री जी ने बताया कि इस नौ दिवसीय आयोजन का समापन 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *