सीएम ने भोपाल में की घोषणा:गोवंश रक्षा वर्ष मनेगा; गोशालाओं का बजट अब दोगुना, प्रति गाय रोज 20 की जगह 40 रुपए मिलेंगे

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रदेश की गोशालाओं में गायों के लिए दी जाने वाली राशि दोगुनी करने की घोषणा की। अब यह 20 रु./प्रतिदिन से बढ़ाकर 40 रु. की जाएगी। चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटवाने और दुर्घटनाओं में घायल होने वाली गायों के इलाज के लिए हर 50 किमी पर इलाज की व्यवस्था की भी घोषणा की।

डॉ. यादव भोपाल में गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अधूरी पड़ीं गोशालाओं को पूरा करेंगे। मनरेगा राशि का भी उपयोग होगा। चैत्र से अगले साल तक गोवंश रक्षा वर्ष मनाया जाएगा। गोशालाओं को श्रेष्ठ संचालन के लिए पुरस्कृत करेंगे।

अब सभी विश्वविद्यालयों में कृषि की पढ़ाई
भिंड में सीएम ने कहा कि अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में कृषि की पढ़ाई होगी। एमजेएस महाविद्यालय भिंड में जल्द ही कृषि संकाय में बच्चों को प्रवेश मिलेगा। सामान्य महाविद्यालयों में भी कृषि संकाय प्रारंभ किए जाएंगे, ताकि बच्चे उनमें ही कृषि की पढ़ाई कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481