गैस कांड के समय भोपाल कलेक्टर थे मोती सिंह:निजी अस्पताल में रात आठ बजे ली अंतिम सांस, अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा

0
Spread the love

दिवंगत मोती सिंह - Dainik Bhaskar

भोपाल गैस कांड के समय भोपाल कलेक्टर रहे और सीनियर आईएएस अफसर मनीष सिंह के पिता मोती सिंह का बुधवार को निधन हो गया। सख्त आईएएस अफसरों में गिने जाने वाले मोती सिंह लंबे समय से बीमार थे। राजधानी के बंसल अस्पताल में बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा।

87 वर्षीय मोती सिंह लंबे समय से बीमार थे। 29 फरवरी 2024 से बंसल हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। अपने कार्यकाल के दौरान सिंह सख्त अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। वे भोपाल गैस कांड के समय शहर के कलेक्टर थे और आईएएस सेवा से 1995 में रिटायर हुए थे। सात मार्च को सीनियर एमआईजी नं. 1, अंकुर कॉलोनी, शिवाजी नगर से दोपहर बाद करीब तीन बजे अंतिम यात्रा भदभदा विश्राम घाट रवाना होगी। सिंह के निधन पर आईएएस एसोसिएशन समेत अन्य समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481