महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर जनजागरुकता कार्यक्रम आज
*पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश*
*जनसंपर्क कक्ष*
*समाचार*
*महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर जनजागरुकता कार्यक्रम आज*
*भोपाल के रवींद्र भवन में दोपहर 4 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम*
भोपाल, 06 मार्च 2024/ महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम 07 मार्च को आयोजित किया जाएगा। रवीन्द्र भवन स्थित अंजनी सभागृह में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे से 6.30 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में महिला संबंधी समसामयिक मुद्दों का नाट्यमंचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एनजीओ, यूएन वूमन के अधिकारी, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी सम्मिलित होगें।
*क्रमांक-34/2024 धीरज/आशीष शर्मा*
