जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया वो न्याय यात्रा निकाल रहें

0
Spread the love

कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, जिनके शासन काल में कांग्रेस ने बहुत लंबा समय अदा किया है। लेकिन चुनाव के समय में कोई अपने दल का विचार ना करते हुए, इस तरह समय जाया कर रहा तो ये उनका विषय है।

उज्जैन देव दर्शन करने की नगरी है. वो भगवान के अच्छे से दर्शन कर लें, मैं उनको शुभकामना देता हूं। मध्यप्रदेश की धरती पर भगवान उनको सद्बुद्धि दे।

लेकिन वो पश्चाताप भी करें कि वो भगवान राम का न्योता, उनकी पार्टी ने क्यों ठुकराया था ? वो जनता से माफी मांगे, राहुल गांधी जी अपना स्पष्टीकरण दें ?

शांति और सद्भाव के टापू पर वो अपनी यात्रा जिस भाव से कर रहे हैं, वो कभी फलीभूत नहीं होगी क्योंकि जीवन भर जिस पार्टी ने अन्याय किया वो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं

उस काल के दरमियान किए गए अपराधों का कांग्रेस आज सार्वजनिक रूप से माफी क्यों नहीं मांगती ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481