MP के 24 पूर्व मंत्रियों को बेदखली का नोटिस:दूसरे नोटिस के बाद जबरन खाली कराएंगे बंगले, इमरती, कमल पटेल समेत 28 नेता शामिल

0
Spread the love
जिन नेताओं को बंगला खाली करने के नोटिस दिए गए हैं उनमें 24 पूर्व मंत्री और 4 पूर्व विधायक हैं। - Dainik Bhaskar
जिन नेताओं को बंगला खाली करने के नोटिस दिए गए हैं उनमें 24 पूर्व मंत्री और 4 पूर्व विधायक हैं।

मध्यप्रदेश की राजधानी में बंगला खाली नहीं करने वाले पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को बेदखली का नोटिस जारी किया गया है। ऐसे 28 नेताओं के बंगले के बाहर नोटिस चस्पा किया है। इनमें 24 पूर्व मंत्री और 4 पूर्व विधायक शामिल हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो शिवराज सरकार में मंत्री थे, लेकिन डॉ. मोहन यादव सरकार में मंत्री पद नहीं मिला।

संबंधित अफसरों का कहना है कि बंगला खाली नहीं किया, तो 10 दिन का एक और नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद ताला तोड़कर जबरन बंगला खाली कराया जाएगा। पूर्व मंत्रियों में कमल पटेल, उषा ठाकुर, मीना सिंह, दीपक जोशी, इमरती देवी, रामपाल सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया समेत 28 नेताओं के नाम हैं।

पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह के बंगला नंबर बी- 22, चार इमली के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस में लिखा है कि बंगला खाली नहीं करने का कारण भी पूछा गया है।
पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह के बंगला नंबर बी- 22, चार इमली के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस में लिखा है कि बंगला खाली नहीं करने का कारण भी पूछा गया है।

बंगला खाली न करने का कारण भी पूछा

संपदा संचालनालय गृह विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ‘संबंधित पूर्व मंत्री व विधायक लोक परिसर का अनधिकृत उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में नियमों के मुताबिक उन्हें लोक परिसर से बेदखल किया जाने का प्रावधान है, इसलिए लोक परिसर (बेदखली) अधिनियम 1974 (क्रमांक 46 सन 1974) की धारा 4 की उपधारा (1) में प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बंगला खाली न करने का कारण बताएं। प्रस्तावित बेदखली आदेश को क्यों न अंतिम रूप में लागू किया जाए।

इन सभी को पहले चरण में दिए गए नोटिस में 29 फरवरी तक बंगला खाली करने के लिए कहा गया, जिसकी अवधि खत्म हो गई है। ये नोटिस अब बंगलों पर चस्पा किए गए हैं

पूर्व मंत्री कमल पटेल के बी-10 चार इमली बंगले के बाहर नेम प्लेट को ढंक दिया गया है। साथ ही, दूसरे गेट पर नोटिस भी लगाया गया है।
पूर्व मंत्री कमल पटेल के बी-10 चार इमली बंगले के बाहर नेम प्लेट को ढंक दिया गया है। साथ ही, दूसरे गेट पर नोटिस भी लगाया गया है।

… तो ताला तोड़कर खाली कराएंगे

गृह विभाग के अफसरों का कहना है कि जिन पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने बंगले खाली नहीं किए हैं, उन्हें पहले 7 दिन का नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी आवास खाली नहीं किया गया, तो बेदखली का पहला नोटिस 19 फरवरी को भेजा गया। इसमें 10 दिन का समय दिया गया था। इस नोटिस काे भी अनदेखा कर दिया गया। अब बेदखली का दूसरा नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी बंगला खाली नहीं करने पर ताला तोड़कर सामान बाहर कर दिया जाएगा। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौजूद रहेंगे।

इन पूर्व मंत्रियों व विधायकों ने खाली किए आवास

गृह विभाग के अनुसार जिन पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने बंगले खाली कर दिए हैं, उनमें ओपी सखलेचा, गिरीश गौतम, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रेम सिंह पटेल, संजीव सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, बिसाहूलाल सिंह का बंगला भी खाली होने की जानकारी दी जा रही है। बाकी जिन पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने भी बंगले खाली कर दिए हैं, उन्होंने गृह विभाग को सूचना नहीं दी है, इसलिए विभाग बेदखली की कार्रवाई करने जा रहा है।

अब पढ़िए, बंगला खाली नहीं करने वालों ने क्या कहा-

भारत सिंह बोले- पहले ही खाली कर दिया बंगला

पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह का कहना है कि मैंने बंगला पहले ही खाली कर दिया है। अभी नोटिस क्यों चस्पा किया, इसकी जानकारी नहीं है। वैसे यह शासन की प्रक्रिया है। पहले यह मंत्री करण सिंह वर्मा को अलॉट हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481