भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय से ‘‘विकसित भारत मोदी जी की गारंटी’’ अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक व विधायक श्री वृजेन्द्र प्रताप सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के सह संयोजक श्री जीतू जिराती, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं श्री कवीन्द्र कियावत मंच पर उपस्थित रहे।
