कुटीर एवं ग्रामोद्योग के एसीएस श्री कुमार ने किया मृगनयनी एम्पोरियम का औचक निरीक्षण

0
Spread the love

वरिष्ठ विक्रेता को निलम्बित एवं कर्मचारी को शो-काज नोटिस देने के आदेश

औचक निरीक्षण दल गठित करने को कहा

भोपाल, 29 फरवरी 2024

कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) श्री विनोद कुमार ने गुरुवार को टीटी नगर भोपाल स्थित मृगनयनी एम्पोरियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त हाथकरघा सह प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्री मोहित बुंदस भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान पदस्थ कर्मचारियों के बेहद उदासीन तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर अत्यन्त कडी नाराजगी व्यक्त कर एसीएस श्री कुमार ने एम्पोरियम के वरिष्ठ विक्रेता दर्शन भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये। साथ ही एक अन्य कर्मचारी श्रीमति कीर्ति शर्मा को शो-काज नोटिस देने के आदेश दिये।

एसीएस श्री कुमार द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योगों विभाग का पदभार ग्रहण के बाद से ही विभागीय कार्यकलापों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। कमियों को दूर करने एवं विभाग की उत्तरोतर प्रगति के लिये अमले को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी अनुक्रम में श्री कुमार द्वारा गुरुवार को इस मृगनयनी एम्पोरियम का औचक निरीक्षण किया गया।

एसीएस श्री विनोद कुमार ने आयुक्त हथकरघा श्री बुंदस को विभागीय प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली में कसावट लाने के लिये औचक निरीक्षण दल गठित करने के आदेश भी दिये, ताकि इस दल से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर विभाग द्वारा संचालित केंद्रों, एम्पोरियम्स, कार्यालयों व कर्मचारियों में अनुशासनात्मक एवं गुणात्मक सुधार लाये जा सकें। यह जानकारी संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, भोपाल के प्रभारी अधिकारी (प्रशासन) श्री उमेश श्रीवास्तव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481