मंत्री प्रह्लाद पटेल की पीआरओ ने किया सुसाइड

0
Spread the love

पूजा और निखिल के बीच पीएससी की तैयारी के दौरान प्रेम प्रसंग हुआ था। दोनों ने लव मैरिज की थी। - Dainik Bhaskar

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के दफ्तर में पदस्थ महिला जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने सुसाइड कर लिया है। पूजा जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) भेजा।

गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि पूजा थापक साकेत नगर इलाके में परिवार के साथ रहती थीं। उनका मंगलवार को पति से विवाद हुआ था। इसके बाद पूजा ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर जान दे दी। पूजा थापक के पति निखिल दुबे भी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

पूजा का मायका इंदौर में है। पूजा और निखिल दोनों ने पीएससी की तैयारी एक साथ इंदौर में ही की थी। वहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। एक साथ दोनों का चयन भी शासकीय सेवा में हुआ था। पूजा टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा की साली बताई जा रही हैं।

पूजा थापक और निखिल दुबे ने दो साल पहले लव मैरिज की थी।
पूजा थापक और निखिल दुबे ने दो साल पहले लव मैरिज की थी।

टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं पति

पूजा और निखिल ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का एक साल का बच्चा है। पिछले 6 महीने से दोनों के बीच ज्यादा विवाद होने लगे थे। मंगलवार रात को 12:00 बजे पति से किसी बातचीत के दौरान विवाद हुआ तो पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने देखा तो उतारकर एम्स लेकर गए, वहां कुछ देर इलाज के बाद उनको मृत घोषित कर दिया गया है। .

कई बार वह घर से 9 से 10 बजे के बाद पहुंच पाती थीं। इसी बात को लेकर पति उस पर शक करता था, इसी कारण दोनों के बीच विवाद होते थे।

पूजा और निखिल ने इंदौर से एक साथ पीएससी की तैयारी की। उनका चयन भी साथ हुआ था।
पूजा और निखिल ने इंदौर से एक साथ पीएससी की तैयारी की। उनका चयन भी साथ हुआ था।

पहले भी हो चुकी है काउंसिलिंग

एसीपी दीपक नायक ने बताया कि पूजा और निखिल के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी। काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने के लिए राजी हुए थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद के बाद खुदकुशी की आशंका है। मृतका के मायके पक्ष के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

पूजा के पति निखिल भी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उनका एक साल का बेटा भी है।
पूजा के पति निखिल भी असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उनका एक साल का बेटा भी है।

आखिरी कॉल पर मां से की थी बात

पूजा ने आखिरी कॉल मां को किया था, तब उन्होंने पति से विवाद की बात कही, मां के ही फोन से पिता ने बात की उन्हें भी पति से आए दिन के विवाद होने और आगे से साथ नहीं रहने की बात कही। मां-पिता ने उन्हें समझाइश दी, कुछ ही देर बाद पूजा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481