गुना के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पर बिजली गिरी

0
Spread the love

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। 24 घंटे में ग्वालियर, इंदौर समेत 26 जिलों में आंधी, बारिश हुई। कहीं तेज हवाओं ने असर दिखाया तो कहीं ओले गिरे। गुना में आंधी-बारिश के दौरान प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर के गुंबद पर बिजली गिरने से ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के दौरान टीकमगढ़ में सवा इंच, दतिया में आधा इंच और नौगांव में पौन इंच पानी गिरा।

इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, धार, गुना, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, खरगोन, शिवपुरी, डिंडौरी, मंदसौर, खंडवा, शाजापुर, देवास, झाबुआ, टीकमगढ़, मुरैना, श्योपुर में भी बारिश हुई। श्योपुर और देवास में ओले भी गिरे हैं।

इंदौर-उज्जैन समेत 16 जिलों में आंधी-पानी और ओले का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के दौरान उज्जैन, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, सीहोर और हरदा में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, रतलाम, भोपाल, नर्मदापुरम, सीधी, सिंगरौली जिलों में भी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, गरज-चमक की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *