*मुख्यमंत्री जी, आप सबको कुछ-कुछ दे रहे… हमें भी दे दो महाराज?*
*मुख्यमंत्री जी, आप सबको कुछ-कुछ दे रहे… हमें भी दे दो महाराज?*
व्यंग्य – राजेन्द्र सिंह जादौन
हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी इन दिनों एक ऐसे मुखिया के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने “परिवार” के हर सदस्य को खुश रखने में जुटा हुआ है। जनता की पीड़ा को समझना, योजनाओं के माध्यम से राहत देना और हर वर्ग को साधने की कोशिश करना यह सब उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है। हाँ, यह अलग बात है कि उनका स्वभाव थोड़ा तीखा माना जाता है। गुस्सा जल्दी आता है, लेकिन दिल के बुरे नहीं हैं। जो लोग उन्हें करीब से जानते हैं, वे यह भी कहते हैं कि वे ज्यादा देर तक किसी से नाराज नहीं रहते। शायद यही वजह है कि उनके फैसलों में एक सख्ती और संवेदनशीलता दोनों का मेल दिखाई देता है।
मैं व्यक्तिगत रूप से उनके कई निर्णयों और योजनाओं का प्रशंसक रहा हूँ। एक पत्रकार होने के नाते मैंने उनकी अच्छी पहल को अपनी लेखनी के माध्यम से सराहा है, और जहाँ कहीं कोई कमी या खामी नजर आई, वहाँ खबरों के जरिए सुधार की गुंजाइश भी बताई है। अब यह जरूरी नहीं कि मेरी हर बात उन तक पहुँचे, या उस पर अमल हो लेकिन एक पत्रकार का धर्म यही है कि वह सच लिखे, बिना डर और बिना पक्षपात के। और मैं यह काम करता रहूँगा।
इन दिनों मुख्यमंत्री जी का ध्यान खास तौर पर हर वर्ग को संतुष्ट करने पर केंद्रित है। सबसे पहले उन्होंने बहनों के लिए योजनाएँ शुरू कीं, जिनसे उन्हें आर्थिक सहारा मिला। फिर व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें राहत देने के प्रयास किए गए। और अब किसानों के लिए मुआवजे और योजनाओं की घोषणाएँ हो रही हैं।
देखने में यह सब बहुत अच्छा लगता है और होना भी चाहिए। आखिर एक परिवार का मुखिया अगर अपने हर सदस्य का ख्याल रखे, तो यही तो उसकी जिम्मेदारी है।लेकिन इस पूरे “परिवार” में एक ऐसा सदस्य भी है, जो हमेशा किनारे खड़ा रह जाता है और वह है पत्रकार।
यह वही पत्रकार है, जो हर योजना को जनता तक पहुंचाता है, हर घोषणा को खबर बनाता है, और हर उपलब्धि को समाज के सामने रखता है। लेकिन जब बात उसके अपने हक की आती है, तो वह खुद खबर बनकर भी कहीं खो जाता है।
*पूरी ख़बर के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाए*
@highlight @highlight मुक्ति की उड़ान Ashish Usha Agarwal प्रदेश पुलिस एक्टिविटी BJP Madhya Pradesh Hemant Khandelwal Mcu Admission Makhanlal Chaturvedi University Rameshwar Nagda Revali Devali Robin Paonta Diwakar Sastree Amrendra Kumar Vijay Dongre
